इस अदाकारा को लोगों ने घोषित किया 'खतरों के खिलाड़ी 12' का विनर, प्रोमो देख आप भी रह जाएंगे दंग
इस अदाकारा को लोगों ने घोषित किया 'खतरों के खिलाड़ी 12' का विनर, प्रोमो देख आप भी रह जाएंगे दंग
Share:

टीवी के मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 की बहुत जल्द शुरुआत होने वाली है। शो के प्रोमो साझा किए जा रहे हैं। इनमें से एक प्रोमो वीडियो है टेलीविज़न की मशहूर अदाकारा सृति झा का। जी हां, कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा, जो इस बार खतरों के खेलने निकली हैं। सृति झा का प्रोमो देखने के बाद प्रशंसकों ने उन्हें शो का विजेता भी घोषित कर दिया है। 

वही प्रोमो में सृति का बेखौफ और धाकड़ अंदाज देखने को मिलता है। वही इस शो के 11वे सीजन में कैसे दिव्यांका त्रिपाठी ने बिना डरे मगरमच्छ को हाथ से पकड़ा था। दिव्यांका के इस निडर एटिट्यूड ने उन्हें मगर रानी का टैग दिलाया। लेकिन अब लगता है ये टैग दिव्यांका से सृति झा को शिफ्ट हो गया है।

प्रोमो में सृति झा फीयरलेस होकर मगरमच्छ को पकड़ते हुए ले जा रही हैं। सृति का ये रूप देख वहां उपस्थित प्रतियोगी हैरान रह गए हैं। वो उछल उछलकर तालियां बजा रहे हैं। दूसरे एक सीन में सृति हवा से समंदर में कूदती नजर आती हैं, पतली रस्सी पर बिना सहारे के चलते दिख रही हैं। वास्तव में सृति के इस टैलेंट को देख हर कोई दंग है। सृति ने तो शो देखने का उत्साह बढ़ा दिया है। वैसे इन भयंकर स्टंट्स को करने में उन्हें मम्मी याद आ गई है। वे प्रोमो वीडियो में बोलती हैं- खतरों से खेलने की थी मेरी विश, जिसके लिए करना पड़ा मगरमच्छ को किस, सांप ने किया हिस्स, मम्मी को किया मिस। सृति झा का ये प्रोमो देखने के बाद प्रशंसकों ने उन्हें सीजन 12 की विनर बता दिया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फैंस को बड़ा झटका, 'खतरों के खिलाड़ी 12' से बाहर हुई ये मशहूर एक्ट्रेस

अनुपमा को पता चलेगा अनुज का सच, शो में आएगा जबरदस्त मोड़

VIDEO! भरी महफिल में अनुपमा को छोड़ इस हसीना के पीछे भागने लगे अनुज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -