5 औरतों के गले से चेन खींचकर भाग रही थी महिला चोर, हुई धुलाई
5 औरतों के गले से चेन खींचकर भाग रही थी महिला चोर, हुई धुलाई
Share:

आजकल अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह आपको हैरान कर सकता है। जी दरअसल यह मामला चोरी का है। इस मामले को उज्जैन रोड स्थित रानीबाग का बताया जा रहा है। यहाँ मां दुर्गेश्वरी मंदिर परिसर में भागवत कथा चल रही है और वहीं पर चोरी हुई है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक कथा के दौरान महिला चोर घुस गईं और 5 महिलाओं की चेन खींचकर भागने लगीं। इसी बीच उनकी जमकर पिटाई हुई।

जी दरअसल लोगों ने चोरी करके भाग रही महिलाओं को दौड़कर पकड़ लिया और उसके बाद उन्हें पंडाल के पीछे ले जाकर जमकर पीटा। जैसे ही इस बारे में पुलिस को सुचना मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला चोर गिरोह की सदस्यों को गिरफ्तार करके ले गई। जी दरअसल मां दुर्गेश्वरी मंदिर परिसर में चार दिन से भागवत कथा चल रही है। बीते बुधवार को भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा था।

इसी बीच शाम को लगभग पांच बजे कथा में कुछ महिलाएं घुस आई और वहां मौजूद बुजुर्ग उषा पांचाल, हेमलता पांचाल, सुगन बाई गिरेवाल और मानकुंवर बाई के मंगलसूत्र और चेन झपटकर भागने लगीं। एक साथ पांच महिलाओं के साथ हुई इस घटना के बाद सभी के होश उड़ गए और देखते ही देखते हड़कंप मच गया। इसी बीच कुछ लोगों ने दौड़कर इन चोर महिलाओं को पकड़ लिया और पांडाल के पीछे ले जाकर जमकर पिटाई की।

'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में वापसी करेंगे विवियन डीसेना!

राहुल गांधी की दीवानी हुईं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, वीडियो शेयर कर कहा- ये बंदा सच में...

UBTER स्टाफ नर्स भर्ती 2021 के लिए आज है आवेदन का अंतिम अवसर, जल्द करें अप्लाई

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -