Strawberry Moon 2021: 24 जून को दिखेगा अनोखा खगोलीय नज़ारा, लोगों देखेंगे चाँद का खास रूप
Strawberry Moon 2021: 24 जून को दिखेगा अनोखा खगोलीय नज़ारा, लोगों देखेंगे चाँद का खास रूप
Share:

नई दिल्ली: 2021 में 24 जून को ग्रीष्म संक्राति के बाद की पहली पूर्णिमा है और इस दिन एक अनोखी खगोलीय घटना आसमान में नज़र आएगी। 24 जून में आसमान में चंद्रमा स्ट्रॉबेरी के रंग में नज़र आएगा। इस अनोखी खगोलीय घटना को स्ट्राबेरी मून कहा जाता है। इस दिन चन्द्रमा आकार में बड़ा और थोड़ा-थोड़ा स्ट्राबेरी की तरह गुलाबी रंग का नज़र आएगा। 

जून में पूर्णिमा के दिन निकलने वाले इस चाँद को स्ट्राबेरी मून कहा जाता है। किसी-किसी जगह पर इसे हॉट मून या हनी मून भी कहते हैं। चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से निकटता की वजह से अपने सामान्य आकार से बेहद बड़ा दिखाई देगा, तब इसे स्ट्राबेरी मून कहेंगे। इस पूर्णिमा के चांद को स्ट्राबेरी मून कहा जाता है। दरअसल, स्ट्राबेरी मून को यह नाम प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से मिला है, जिन्होंने स्ट्राबेरी के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ पूर्णिमा को चिन्हित किया था।

दरअसल, स्ट्राबेरी मून एक स्थानीय अमेरिकी नाम है। विश्व के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। यूरोप में स्ट्राबेरी मून को रोज मून कहा जाता है, जो गुलाब की कटाई का प्रतीक है। उत्तरी गोलार्ध में इसे गर्म चंद्रमा (Hot Moon) कहते हैं, क्योंकि यह भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी के मौसम की शुरुआत करता है। इसे वहां गर्मी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें सुनकर चमक जाएगी आंखे, जानिए आज क्या हुआ बदलाव?

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मृत मादक पदार्थ तस्कर को मारी गोली

जापान पूर्वोत्तर राज्यों में आठ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र करेगा स्थापित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -