नेताओ ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व
नेताओ ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व
Share:

भोपाल/ब्यूरो। देश भर में रक्षा बंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है जिसके चलते बहने अपने भाइयो को  रक्षा का सूत्र बांधकर संकल्प लेती है पर्व के चलते कांग्रेस और भाजपा नेताओ ने भी आज रक्षा बंधन पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया और वही प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज ने प्रदेश की जनता को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी है।

भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का पर्व रक्षाबंधन पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों के लिए आज बस में फ्री की सुविधा दी गई है। सीएम शिवराज ने प्रदेश की जनता को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी है। एक और पूर्व सीएम कमलनाथ को उनके बंगले पर बहनों ने राखी बांधी। कमलनाथ ने भी ट्वीट कर बहनों को बधाई दी है।

उन्होंने टि्वटर पर लिखा है कि बहनों के मान-सम्मान की रक्षा और भाइयों के सुदीर्घ जीवन की मंगल-कामना के पवित्र पर्व #रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ट्वीट कर प्रदेश्वासियों के नाम वीडियो संदेश जारी किया है। ट्वीट में महिला हितैषी प्रदेश बनाने की बात लिखी है। कमलनाथ ने लिखा कि बहनों, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं हमारे प्रदेश को ‘‘देश का सर्वाधिक महिला हितैषी राज्य’’ बनाना चाहता हूं। मैं इसके लिये कृत संकल्पित हूं। बड़ी संख्या में कमलनाथ निवास पहुंची महिला कांग्रेस की महिलाएं। आदिवासी महिलाओं ने कमलनाथ को रक्षा सूत्र बांधा। निगम के नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जाकी ने भी राखी बांधी।

VIDEO! अचानक सड़क पर फफक-फफककर रोने लगी ये लड़की, जानिए वजह

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए 5 हजार छात्र-छात्राएं

तिरंगा अभियान पर बिजली वितरण कंपनी का अनोखा प्रयोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -