गर्लफ्रेंड से छुपकर मिलने गया आशिक, दबंगों ने देख किया ऐसा सलूक
गर्लफ्रेंड से छुपकर मिलने गया आशिक, दबंगों ने देख किया ऐसा सलूक
Share:

उदयपुर। प्रतापगढ़ में दबंगों ने एक शख्स के कपड़े फाड़ दिए और उसे नंगा कर सरेआम पीटा। उसकी गलती बस इतनी थी कि वह पास वाले गांव की एक लड़की से इश्क़ कर बैठा। जब वह उससे छुपकर मिल रहा था, तब लड़की के घरवालों ने देख लिया। बस फिर क्या था तालिबानी अंदाज में उन्होंने लड़के को इस गलती की सजा दे दी। यह मामला परसोला थाना इलाके के मुंगाणा गांव की है।

मुंगाणा गांव के पड़ोस वाले गांव में रहने वाला एक शख्स इस गांव की एक लड़की से प्यार करता है। सोमवार को लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने मुंगाणा पहुंचा और एकांत में चुपके-चोरी मिल रहा था। दोनों को मिलते हुए लड़की के घरवालो ने देख लिया.

फिर क्या था, लड़की के दबंग परिजनों ने उस लड़के को खूब घसीटा और उस सुनसान कमरे से बाहर लाकर कपड़े फाड़ दिए। उसे नंगा कर डंडे और लाठी से पीटा। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। जब लोगों ने वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की चर्चा के बाद परसोला थाने की पुलिस गांव में जाकर मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -