Alexa से लोगों ने पूछे ऐसे सवाल, जानकर उड़ जाएंगे होश
Alexa से लोगों ने पूछे ऐसे सवाल, जानकर उड़ जाएंगे होश
Share:

अमेज़न ने वर्चुअल असिस्टेंट Alexa से पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में बता दिया है। कंपनी वर्ष 2022 में Alexa से पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बताया है। कई भारतीयों को सलमान खान की लव लाइफ में बहुत दिलचस्पी रहती है। इस कारण इसको लेकर बहुत पूछा गया। कंपनी ने जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 के बीच पूछे गए प्रश्नों के बारे में बताया। इसमें बताया गया कि सलमान खान की गर्लफ्रेंड कौन है? सलमान खान की शादी कब होगी? सलमान खान कहां रहते हैं? जैसे कई प्रश्न भारतीयों ने पूछा। 

भारतीय लोगों ने कुछ दिलचस्प और यूनिक सवाल भी पूछे। लोगों ने Alexa से पूछा उसका मुंह कहां है। इसके अतिरिक्त--क्या तुम मेरा होमवर्क कर सकते हो? क्या तुम्हारे पति हैं? जैसे सवाल भी पूछे गए। Amazon India ने सबसे अधिक बार पूछे जाने वाले सवालों की सूची बनाई है। इस सूची को कई कैटेगरी में तैयार की गई है। जनरल नॉलेज की बात करें तो Alexa से बुर्ज खलीफा से लेकर धरती पर सबसे लंबे व्यक्ति तक के सवाल पूछे गए। इसके अतिरिक्त ट्विटर के फाउंडर और श्रीलंका की भाषा को लेकर भी लोगों ने Alexa से पता किया। लोगों ने गोल्ड और बिटक्वाइन रेट की भी जानकारी ली। 

पॉपुलर पर्सनलिटी कैटेगरी में लोगों ने अलिया भट्ट की उम्र से लेकर अनुष्का शर्मा की बेबी तक का नाम पूछा। इसके अतिरिक्त MrBeast, Duggu के बारे में भी लोगों ने पूछा। लोगों ने कैटरीना कैफ की हाइट को लेकर भी खबर ली। रेसिपी में लोगों ने चिकेन करी एवं मसाला टी बनाने के बारे में पूछा। खेलों में कॉमनवेल्थ गेम्स, टी-20 वर्ल्ड पर औप फीफा वर्ल्ड कप इवेंट को लेकर भी लोगों ने सवाल पूछा। इसके अतिरिक्त लोगों ने कई यूनिक सवाल भी पूछे। 

आपके इंटरनेट की स्पीड बढ़ा देगा ये छोटा सा डिवाइस

OPPO का ये नया स्मार्टफोन जीत रहा हर किसी का दिल, आज ही लें आएं आप भी घर

GOOGLE MAPS पर मंडरा रहा खतरा OLA लेकर आया शानदार मैप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -