आंखों में लाइनर लगाने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर
आंखों में लाइनर लगाने वाले जरूर पढ़ लें ये खबर
Share:

अधिकतर महिलाएं आंखों को को खूबसूरत बनाने के लिए आई मेकअप का सहारा लेती हैं। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आई लाइनर एवं काजल जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग किया जाता है। आंखों के मेकअप के लिए महिलाएं सबसे अधिक आई लाइनर का उपयोग करती हैं। मगर क्या आपको पता है कि आई लाइनर का निरंतर इस्तेमाल करने से आपकी आंखों को नुकसान भी पहुंचता है? आइये आपको बताते है आंखों में लाइनर लगाने के नुकसान...

आंखों में लाइनर लगाने के कुछ नुकसान निम्नलिखित हो सकते हैं:-

आँखों में संक्रमण:-
आँखों में लाइनर लगाने से बैक्टीरिया आसानी से फैल सकते हैं जो आंखों में संक्रमण का कारण बन सकते हैं। यदि आपके लाइनर की क्वालिटी अच्छी नहीं है तो इससे आपकी आंखों में संक्रमण का खतरा भी होता है।

आंखों की खराबी:-
अगर आप लाइनर को लगाने के लिए अपनी आंखों को खींचते हैं तो यह आपकी आंखों को खराब कर सकता है। इसके अलावा, अगर लाइनर लगाने के बाद आप उसे साफ करने के लिए अपनी आंखों को रगड़ते हैं तो भी आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

धुंधला नज़र:-
आंखों में लाइनर लगाने से आपकी नज़र धुंधली लग सकती है। यह खासकर उन लोगों के लिए होता है जो अपनी नज़रों में पहले से ही कमजोर हों या जो लंबे समय तक लाइनर लगाते रहते हैं।

आंखों की रोशनी कम होने का खतरा:-
अध्ययन के अनुसार, इसके ज्यादा उपयोग से आंखों की रोशनी कम होने का खतरा होता है। एक शोध के मुताबिक जब आप पेंसिल वाले आई लाइनर का उपयोग करती हैं तो इसके कुछ कण आपकी आंखों में चले जाते हैं जिसके कारण आंखों को नुकसान पहुंचता है। इसके कारण आप अंधेपन का शिकार भी हो सकती हैं।

पैराफिन पहुंचा सकता है आपकी आंखों को नुकसान:-
पैराफिन एक सिंथेटिक रासायनिक पदार्थ है जिसका उपयोग आई लाइनर के निर्माण में होता है। यह आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक होता है तथा इसके कारण कैंसर की बीमारी भी हो सकती है। आई लाइनर के ज्यादा उपयोग से इसमें मौजूद पैराफिन आपकी आंखों के संपर्क में आते हैं जिनके कारण आपकी आंखों में एलर्जी, जलन और रैशेज की समस्या हो सकती है।

घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं हांडी कटहल मसाला

मोटी कमर उत्पन्न कर सकती है बड़ा खतरा! एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

एक लापरवाही ने ले ली 7,000 लोगों की जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -