कुरान की आयतों पर याचिका दायर करने वाले वसीम रिज़वी के विरुद्ध हुई जनता
कुरान की आयतों पर याचिका दायर करने वाले वसीम रिज़वी के विरुद्ध हुई जनता
Share:

यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के कुरान की 26 आयतों को हटाने को लेकर उच्चतम न्यायालय में दर्ज की गई याचिका पर विवाद और भी तेजी से बढ़ने लगा है, तथा शिया समुदाय ने उनके खिलाफ रविवार को रैली निकालने की घोषणा की है। मुस्लिम महिलाओं ने शनिवार को वसीम रिजवी के पोस्टर पर आग लगाई। कर्बला दयानुद्दौला में मजलिस के उपरांत महिलाओं ने वसीम का पोस्टर फूंककर प्रदर्शन शुरू किया। महिलाओं ने बोला कि जो अपने ही मजहब का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा। महिलाओं ने सरकार से वसीम रिजवी के विरुद्ध कानूनी जांच की मांग की।

वसीम रिजवी के घर के बाहर कुरान की तिलावत कर जताया विरोध: जंहा इस बात का पता चला है कि रिजवी के खिलाफ लोगों में नाराजगी और भी ज्यादा बढ़ने लगी है। शनिवार को लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला स्थित रिजवी के घर के बाहर मुस्लिम समाज ने अनोखे अंदाज में विरोध शुरू कर दिया है। इस बीच भारतीय इंसानियत फोरम के अध्यक्ष और भाजपा के मुस्लिम नेता जीशान खान ने दर्जनों साथियों संग कुरान की तिलावत की थी।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि वसीम रिजवी के इस कदम से विश्वभर में भारत का नाम खराब हो रहा है। रिजवी किसी न किसी तरह से हमेशा देश में अराजकता फैलाने का कोशिश करते रहते हैं। जीशान खान ने बोला  कि वह सुप्रीम कोर्ट में दायर वसीम रिजवी की याचिका के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

डांस के दौरान उर्वशी रौतेला ने उतारकर फेंकी जैकेट, हनी सिंह ने कह डाली ये बात

चोट लगने के बाद भी चुनाव प्रचार करते हुए नज़र आएंगी ममता बनर्जी

भारत में जल्द आएंगी छह और वैक्सीन, डॉ. हर्षवर्धन ने किया एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -