लॉंच: पेबल टाइम राउंड स्मार्टवॉच, 15 मिनट में फुल चार्ज
लॉंच: पेबल टाइम राउंड स्मार्टवॉच, 15 मिनट में फुल चार्ज
Share:

हाल ही में पेबल ने अपनी स्मार्टवॉच सिरीज़ में नयी कैटेगरी टाइम राउंड को लॉंच किया है। इसकी कीमत महज़ 249 डॉलर रखी गयी है। वॉच की सबसे खास बात यह है कि यह केवल 15 मिनट चार्ज होकर 24 घंटे तक काम कर सकती है।

यह स्मार्टवॉच 20mm और 14mm के साइज़ में उपलब्ध होगी, वॉच को सिल्वर, ब्लैक और रोज गोल्ड कलर में बाज़ार में लॉंच किया गया है। पेबल की ऑफिसियल साइट पर प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसकी सेलिंग नवंबर में शुरू की जाएगी, कंपनी के दूसरे मॉडल पेबल टाइम स्टील उपभोक्ताओं को इस स्मार्टवॉच पर 50 डॉलर का डिस्काउंट देने की योजना है।

वॉच के फीचर के तौर पर क्विक चार्जिंग सुविधा सबसे अहम है। कहा जा रहा है की वॉच एक बार फुल चार्ज होने के बाद दो दिन तक आसानी से काम कर सकती है। पेबल के और भी कई मॉडल है जो भारत में भी उपलब्ध हैं मगर वे सभी ऑनलाइन स्टोर के जरिये ही खरीदे जा सकते हैं।

स्लाइड-शो में देख सकते हैं इस स्मार्टवॉच कि तस्वीरें-

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -