नाशपाती सेहत और रोगीयों के लिए है फायदेमंद
नाशपाती सेहत और रोगीयों के लिए है फायदेमंद
Share:

नाशपाती सेहत के लिए बहुत उपयोगी है। रोगों को दूर करने मे ये बहुत फायदेमंद है। नाशपाती मे फाइबर, विटामिन्स, एंजाइम और खनिज अधिक मात्रा मे पाया जाता है और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होता हैं। नाशपाती में पैक्टिन नामक घुलनशील फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने मे मदद करता है। आइए जाने नाशपाती क्यों सेहत के लिए फायदेमंद है। 

1. नाशपाती पचने में हल्की होती है, रोगी को जल्दी ऊर्जा प्रदान करती है और त्रिदोष नाशक है। नाशपाती मे हाइड्रोऑक्सीनॉमिक एसिड होता है जो पेट के कैंसर को रोकने मे काफी फायदेमंद होता है। फाइबर से पेट के कैंसर को रोका जा सकता है और ये बड़ी आंत को अच्छा रखता है। नाशपाती मे फोलिक एसिड मौजूद होता है जो महिलाओं के शिशुओं में न्यूरल ट्यूब दोष से बचाता है। 

2. नाशपाती मे आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है। अगर बुखार में जल्द आराम चाहते है तो एक गिलास नाशपाती का रस पीने लें। 

3. नाशपाती झुर्रियां और मुहांसों से छुटकारा दिलाता है। ये त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है। नाशपाती के पत्रों को पीसकर त्वचा पर लगाना चाहिए इससे त्वचा में लाभ मिलता है।  

4. रोजाना नाशपाती खाने से मोनोपॉज के बाद महिलाओं में होने वाले कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। मधुमेह रोगियों को नाश्ते मे नाशपाती देना लाभकारी होगा। नाशपाती खाने से मीठा खाने की लत से आराम मिलता है।  

5. नाशपाती में बोरोन तत्व पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने मे मदद करता है। इसके नियमित रूप से सेवन करने से हार्ट स्ट्रोक का खतरा 50 फीसदी कम होता है और शरीर का ग्लूकोज ऊर्जा में बदल जाता है। 

6. विटामिन C और तांबा पर्याप्त मात्रा में मिलता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में बहुत मदद करता है और इससे पोषक तत्व भी मिल जाते हैं।  

7. नाशपाती को छिलके समेत खाना चाहिए। अगर आप इसे जल्दबाजी में बिना चबाए खाएगे तो इससे पेट में दर्द हो सकता है। बहुत देर से कटी हुई नाशपाती नहीं खानी चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -