नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट आते ही ठाणे जेल में शिफ्ट होंगे पर्ल वी पुरी
नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट आते ही ठाणे जेल में शिफ्ट होंगे पर्ल वी पुरी
Share:

टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी इन दिनों बहुत तेजी से सुर्ख़ियों का हिस्सा बने हुए हैं. जी दरअसल बीते शुक्रवार को उन्हें एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आप सभी जानते ही होंगे कि पर्ल पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया, और उसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसे में इस समय पर्ल वालिव पुलिस स्टेशन में हैं और जल्द ही उनका कोविड टेस्ट किया जाएगा। मिली जानकारी के तहत अब अगर एक्टर की रिपोर्ट्स नेगेटिव आती हैं तो उन्हें वालिव पुलिस स्टेशन से निकालर ठाणे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Erkrek (@ektarkapoor)

जी हाँ, एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी संजय पाटिल ने यह जानकारी दी है कि प्रोटोकॉल के तहत जिस भी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाता है उसका कोविड टेस्ट करवाया जाता है। इस वजह से पर्ल वी पुरी का भी आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया जाएगा। अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें सोमवार को ठाणे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अभी वो वालिव पुलिस स्टेशन में हैं’।

इस समय जहां पर्ल पर गंभीर आरोप लगे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ टीवी इंडस्ट्री खुलकर पर्ल के सपोर्ट में आ गई है। इस लिस्ट में एकता कपूर, करिश्मा तन्ना, अली गोनी, अनीता हसनंदानी, अर्जुल बिजलानी समेत कई सितारे शामिल है जिन्होंने पर्ल का सपोर्ट किया है और उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है। आप देख सकते हैं एकता कपूर ने पर्ल के सपोर्ट में एक पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी लड़की की मां से बात हुई है और वो ख़ुद ये कह रही हैं कि पर्ल निर्दोष है। वहीं दूसरी तरफ एकता के इस पोस्ट के बाद मुंबई के वसई के डीएपसी संजय कुमार पाटिल ने मीडिया से बात की और कहा कि ''उनके ऊपर लगा एक भी आरोप झूठा नहीं है।''

डीएसपी का कहना है, ''नहीं, आरोप बिल्कुल झूठे नहीं है। जांच में उनका (पर्ल वी पुरी) नाम सामने आया है। उनके खिलाफ सबूत भी हैं। इस वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। जांच में सच का साथ दिया जाएगा।''

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #FamilyMan2_against_Tamils, सामंथा अक्किनेनी ने दी ये प्रतिक्रिया

इंटरनेट पर अभिनव शुक्ला के नए लुक ने लगाई आग, पत्नी रुबीना दिलैक ने किया ऐसे रिएक्ट

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर बिखेरा अपना कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- अब तो मार ही डालोगी...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -