खारिज हुई पर्ल वी पुरी की बेल याचिका, जेल में रहने को मजबूर
खारिज हुई पर्ल वी पुरी की बेल याचिका, जेल में रहने को मजबूर
Share:

नागिन 3 फेम पर्ल वी पुरी इन दिनों चर्चाओं में हैं। जी दरअसल उन पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप लगे हुए हैं और इन गंभीर आरोपों की वजह से वह इन दिनों जेल में हैं। आप सभी को बता दें कि पर्ल वी पुरी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। केवल यही नहीं बल्कि मुंबई पुलिस ने पर्ल वी पुरी पर IPC की धारा 376 AB, 4, 8, 12,19, 21 भी लगाई है। आपको जानकारी होगी ही कि पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अब इन सभी के बीच यह खबर आ रही है कि कोर्ट ने पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका को खाजिर कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pearl V Puri (@pearlvpuri)

आपको बता दें कि इससे पहले भी पर्ल वी पुरी को जमानत नहीं मिली थी। जी दरसल बीते दिन कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान भी पर्ल वी पुरी को राहत नहीं मिली है। आपको बता दें कि वसई के डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने भी इस खबर पर मुहर लगा दी है। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए संजय कुमार पाटिल ने कहा, ''ये बात सच है कि पर्ल वी पुरी को इस बार भी जमानत नहीं मिली है। अब इस केस की अगली सुनवाई 15 जून को होगी।''

वैसे अब यह कहना गलत नहीं होगा कि 15 जून तक पर्ल वी पुरी को जेल में ही समय बिताना होगा। आपको बता दें कि इस समय पर्ल वी पुरी थाणे की जेल में कैद हैं। जब से पर्ल वी पुरी जेल गए हैं उसके बाद से ही टीवी सितारे उनको सपोर्ट कर रहे हैं। सबका कहना है कि पर्ल वी पुरी बेकसूर है हालाँकि पुलिस का कहना है वह बेकसूर नहीं है।

कोरोनावायरस: महाराष्ट्र में मिले 11,766 नए मामले, मृतकों की संख्या में इजाफा

महाराष्ट्र: मुंबई में अभी भी लागू रहेंगे श्रेणी-3 के प्रतिबंध

अच्छी खबर! जल्द ही अनलॉक होगा सम्पूर्ण भारत, 25 करोड़ तक जा पहुंचा वैक्सीन का आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -