तो क्या झूठे केस में फंसे हैं पर्ल वी पुरी?, पीड़िता की माँ ने बताया 'निर्दोष'
तो क्या झूठे केस में फंसे हैं पर्ल वी पुरी?, पीड़िता की माँ ने बताया 'निर्दोष'
Share:

टेलीविजन के जाने-माने अभिनेता पर्ल वी पुरी इन दिनों संकट में घिरे हुए हैं। जी दरअसल उन पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। ऐसे में आप जानते ही होंगे कि इस मामले में कई सितारों ने पर्ल के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है।अब इन सभी के बीच इस केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जी दरअसल यह कहा जा रहा है कि, पीड़िता की मां ने भी पर्ल वी पुरी को निर्दोष बताया है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत पीड़िता के परिवार के सदस्य ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमे बताया गया है कि, पीड़िता की मां का कहना है कि, पर्ल वी पुरी निर्दोष है। उन्हें इस मामले में मेरे पूर्व पति द्वारा फंसाया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti Puri (@aarti_puri)

जी दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला को एक पोस्ट में टैग किया गया है। आप देख सकते हैं इस पोस्ट में लिखा है कि, "हम एकता शर्मा के विस्तारित परिवार के रूप में आप सभी को बताना चाहते हैं कि, वो 10 साल से बेहद खराब शादी में है और दो साल से उसकी बेटी उसके पास नहीं है। हम एकता के साथ पर्ल वी पुरी का समर्थन करते हैं और आशा करते हैं कि, न्याय जल्द ही बाहर आएगा।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti Puri (@aarti_puri)

इसके अलावा एक अन्य पोस्ट शेयर कर लिखा गया है, "एकता शर्मा अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे समय से लड़ रही है और ये सब एक साजिश है, जो एकता के पति ने रची है, ताकि वो इसे कोर्ट में गलत साबित कर सके और उसके बच्चे की कस्टडी न मिले। वो पूरी तरह से बिखर चुकी है, उसे आपके समर्थन की जरूरत है और वो खुद पर्ल पुरी का समर्थन करती है, क्योंकि पर्ल निर्दोष है। हमें पूरा विश्वास है कि, अंत में सत्य की ही जीत होगी।"

आप सभी को बता दें कि, अभिनेता पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। वहीँ दूसरी तरफ पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। इस लिस्ट में एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी शामिल हैं।

मुंबई में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हाई टाइड की भी है चेतावनी

शादी के लिए सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी ने दाखिल की जमानत याचिका

नुसरत जहां के आरोपों के बाद निखिल जैन ने दिया बड़ा बयान, कहा- हम पति और पत्नी के रूप में एकसाथ रहे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -