घर में चाहिए पैसा ही पैसा तो इन जगहों पर लगाएं मोर पंख
घर में चाहिए पैसा ही पैसा तो इन जगहों पर लगाएं मोर पंख
Share:

वास्तु शास्त्र की माने तो मोर पंख  को घर में रखना चाहिए क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। जी हाँ और ये पंख जितने खूबसूरत दिखते है, उतनी ही इनकी महिमा भी अलग मानी जाती है। आपको बता दें कि मोर पंख से घर की कई समस्याएं दूर हो सकती है। अब आज हम आपको बताते हैं मोर पंख को घर में रखने से क्या फायदे होते हैं। साथ ही मोर पंख को किस दिशा में रखना चाहिए?

आज से आरंभ हुआ मार्गशीर्ष का महीना, जानिए लाभ-उपाय और किन बातों का रखना है ध्यान

मोर पंख के फायदे-

* कहा जाता है घर में मोर पंख रखने से धन की देवी लक्ष्मी और ज्ञान की देवी सरस्वती प्रसन्न होती है।

* कहते हैं घर में बांसुरी के साथ मोर पंख रखने से रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।

* ऐसा माना जाता है दापंत्य जीवन में तनाव हो तो शयन कक्ष में मोर पंख रखें। इससे पति-पत्नी के जीवन में मधुरता आती है।

* अगर आप ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करना चाहते हैं, तो ग्रह मंत्र का 21 बार जाप करें। उसके बाद मोर पंख पर जल छिड़क कर किसी शुभ स्थान पर स्थापित करें। यहाँ से यह सभी को दिखाई देना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

* कहा जाता है अगर बच्चे को बुरी नजर से बचाना चाहते हैं तो चांदी के ताबीज में मोर पंख लगाना चाहिए।

आज चंद्र ग्रहण भारत में कब शुरू होगा? जानिए कब होगा समाप्त और क्या बरतनी है सावधानियां

किस दिशा में मोर पंख लगाना चाहिए?- वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी में मोर पंख लगा दिया जाए तो धन की कमी नहीं होती। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा राहु के दोष को दूर करने के लिए मोर पंख को पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं। इसी के साथ अगर घर की पूर्व और उत्तर-पश्चिम की दीवारों पर मोर पंख लगाए जाते हैं, तो राहु कभी परेशानी का कारण नहीं बनता है।

साल 2023 में विवाह के हैं 59 शुभ मुहूर्त, जानिए कौन-कौन से

ये राशियां होती हैं सबसे धनवान, इस उम्र में चमकती है किस्मत

आज है सौभाग्य सुंदरी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -