ओबामा ने की अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से तालिबान शांति पर बात
ओबामा ने की अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से तालिबान शांति पर बात
Share:

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बातचीत की है। उऩके बात करने के पीछे का मकसद दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग औऱ तालिबान में शांति प्रक्रिया को बहाल करना है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के नेताओं के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत हुई।

दोनों ने क्षेत्र में शांति बहाल करने और अफगानिस्तान में स्थिरता जैसे कई गंभीर मसलों पर बात की। ओबामा ने गनी को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। कई देशों के नेताओं ने इस बात पर जोर दिया था कि तालिबान शांति पर चर्चा और अफगानिस्तान सरकार के साथ बातचीत की जानी चाहिए।

अफगानिस्तान, अमेरिका, पाकिस्तान और चीन के अधिकारियों ने पिछले माह हुई बैठक में कहा था कि इसके लिए मार्च के पहले सप्ताह में इस्लामाबाद में एक बैठक की जानी चाहिए। इस दौरान दोनों पक्ष अपने-अपने देश में शांति स्थापित करने की प्रक्रिया पर भी विचार कर लेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -