'Lock Upp' में अपने बॉयफ्रेंड को देखते ही रो पड़ीं पायल रोहतगी, बोली- 'क्या आप मुझपर शर्मिंदा हैं'?
'Lock Upp' में अपने बॉयफ्रेंड को देखते ही रो पड़ीं पायल रोहतगी, बोली- 'क्या आप मुझपर शर्मिंदा हैं'?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत का शो 'लॉक अप' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जल्द ही शो का फिनाले होने वाला है उससे पहले प्रतियोगियों से मिलने उनके नजदीकी 'लॉक अप' में शामिल होंगे। ऑल्ट बालाजी ने आगामी एपिसोड्स के कुछ प्रोमो साझा किए हैं जिसमें अंजलि अरोड़ा की मां, अज़मा  फलाह की मां तथा पायल रोहतगी के ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह शो में आते नजर आ रहे हैं। इतने दिन बाद अपने घर वालों से मिलकर प्रतियोगी भी बहुत इमोशनल दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही संग्राम जेल में एंट्री करते हैं उन्हें देखते ही पायल भागकर जाती हैं तथा गले से लग जाती हैं। इस के चलते पायल थोड़ी इमोशनल भी हो जाती हैं। तभी संग्राम, पायल को समझाते हैं कि वो बहुत मजबूत हैं, उन्हें बाहर बहुत सपोर्ट मिल रहा है। वो वोटिंग वगैरा के बारे में ना सोचें। तभी पायल, संग्राम से कहती हैं 'क्या आप मुझपर शर्मिंदा हैं?'। इस पर संग्राम जवाब देते हैं ये तो गेम है। यहां किसी को किसी भी चीज़ के लिए जज करने का हक़ नहीं है। आप लोग बस मज़बूत से खेलते रहो। शेष दो प्रोमो में अंजलि की मां तथा अजमा की भी शो में एंट्री करती नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

वही संग्राम ने कुछ दिन पहले ही अपनी शादी की घोषणा ट्विटर के माध्यम से की है। रेसलर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पायल एक बहुत ही अच्छी लड़की है। हम दोनों एक जैसे हैं, हर जोड़ी का सोच और रहना एक जैसा होना चाहिए। हमने मार्च में शादी करने की योजना बनाई थी, लेकिन दोनों के काम के कमिटमेंट्स के कारण हम जुलाई में शादी करेंगे मेरे जन्मदिन के आसपास। भगवान सब का भला करे'। संग्राम का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी होने के बाद छवि मित्तल ने शेयर किया पहला पोस्ट, बोली- 'बहुत दर्द...'

बिना सेफ्टी सांप पकड़ने लगा ये मशहूर एक्टर! फिर जो हुआ उसे देखकर थम गई फैंस की साँसे

VIDEO! सड़क पर जाकर राखी सावंत ने किया कुछ ऐसा, देखकर हर कोई हो गया एक्ट्रेस का फैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -