घोड़े के ऊपर दिए सोनम कपूर का बयान सुन भड़की इस एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास
घोड़े के ऊपर दिए सोनम कपूर का बयान सुन भड़की इस एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास
Share:

हिंदी सिनेमा अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अक्सर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रहती हैं। इसके अलावा  इस बार उन्होंने पेटा (Peta) को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस सोनम कपूर को ये पोस्ट साझा करना भारी पड़ा गया है । इस पोस्ट की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री सहित कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल कर दिया है, जिसकी काफी चर्चा भी हो रही है। असल में  पेटा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए पेटा ने बताया कि कैसे भारत में शादियों में उपयोग होने वाले घोड़ों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है। अपने इस ट्वीट में पेटा ने बॉलीवुड सितारों को भी टैग किया है। इस ट्वीट को सोनम कपूर ने रीट्वीट कर दिया। इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने बताया था कि उनके पति आनंद आहूजा बारात में घोड़ा लेकर क्यों नहीं आए थे ? 

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'इस वजह से मेरे पति बारात में घोड़ा और तेज म्यूजिक के साथ नहीं आए थे।' सोनम के इस ट्वीट की खूब चर्चा हुई, परन्तु उनके इस ट्वीट पर अभिनेत्री पायल रोहतगी भड़क गई हैं। पायल रोहतगी ने सोनम कपूर पर भड़कते हुए ट्विटर पर लिखा- 'राम राम जी, मूर्ख महिला तुम मांस खाती हो, वो भी जानवरों की हत्या करके तैयार किया जाता है, वो शाकाहारी नहीं है। उम्मीद है कि आपको जल्द ही अकल आएगी'। इस ट्वीट के साथ पायल ने #LiberalismIsAMentalDisease #SonamKapoorisDUMB #PayalRohatgi जैसे हैशटैग भी जोड़े है। एक्ट्रेस पायल रोहतगी के इस ट्वीट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम कपूर के सपोर्ट मेें तो कुछ ने विरोध में प्रतिक्रिया दी। वहीं पायल रोहतगी के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सोनम कपूर को कमेंट के जरिए ट्रोल किया। 

इसके अलावा बीते दिनों अभिनेत्री सोनम कपूर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की उनके तलाक वाले बयान की आलोचना करने की वजह से सुर्खियों में थी। अभिनेत्री सोनम ने अपने ट्वीट में उनके बयान को मूर्खतापूर्ण बताया था। सोनम कपूर ने लिखा- 'कौन समझदार इंसान ऐसी बातें करता है? पिछड़ा हुआ मूर्खतापूर्ण बयान।' हालांकि अपने इस ट्वीट के बाद सोनम कपूर सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल भी हो गई थीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री के इस ट्वीट पर भद्दे कमेंट किए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि मोहन भागवत ने अहमदाबाद में संघ कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए कहा, इन दिनों तलाक के मामले काफी बढ़ गए हैं। लोग छोटी-छोटी बातों पर लड़ने लगे हैं। जैसे-जैसे लोगों में शिक्षा और संपन्नता आई है उसके साथ लोगों में अहंकार भी आ गया है।

किशोरी बलाल के निधन पर भावुक हुए शाहरुख़ खान, सोशल मीडिया पर किया ऐसा कमेंट

इस फिल्म मेकर पर हुआ केस दर्ज, प्रोमोशन में गाना था पर मूवी में नहीं

Atrangi Re: अक्षय कुमार और धनुष के साथ डबल रोल में रोमांस करेगी सारा अली खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -