मशहूर रेसलर से शादी करने जा रही है ये अभिनेत्री
मशहूर रेसलर से शादी करने जा रही है ये अभिनेत्री
Share:

बी टाउन में इन दिनों तमाम स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इस लिस्ट में बीते दिनों रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और विक्की कौशल-कैटरीना कैफ शामिल हुए थे। इन मशहूर जोड़ियों के बाद अब एक और बड़ी अभिनेत्री भी शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। हम बात कर रहे हैं पायल रोहतगी के बारे में जिनके घरशहनाइयां बजने वाली हैं। पायल रोहतगी ने सालों डेटिंग के बाद अब शादी का फैसला ले लिया है। आपको बता दें कि पायल रोहतगी और उनके रेसलर बॉयफ्रेंड संग्राम सिंह इसी साल आने वाले 9 जुलाई को आगरा में शादी करने वाले हैं। जी हाँ और इस बारे में खुद अभिनेत्री ने पुष्टि की।

मिली जानकारी के तहत इस जोड़े की शादी आगरा के जेपी पैलेस में तीन दिन तक चलने वाली है। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए पायल ने कहा, "आगरा ताजमहल के लिए जाना जाता है, लेकिन आगरा में कई हिंदू मंदिर हैं जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं। हम लोग चाहते हैं कि लोग हिंदू मंदिरों की सुंदरता के लिए आगरा को जानें। हमारी शादी उन लोगों के साथ मिलकर चलने का अवसर है जो बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकजुट होते हैं। इसलिए हम वहां शादी कर रहे हैं।"

इसी के साथ अपनी शादी के बारे में संग्राम सिंह ने कहा, "मैं पायल से पहली बार आगरा मथुरा रोड पर मिला था। यह नियति थी। हम जुलाई में जेपी पैलेस, आगरा में शादी कर रहे हैं। मेहंदी, हल्दी, संगीत समारोह तीन दिनों में होंगे। हम अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में आगरा के एक पुराने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कर रहे हैं।" वहीं आगे वह बोले, "आगरा प्यार का प्रतीक होने के लिए जाना जाता है। यहां हम देवताओं और बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ एक मंदिर में एकजुट होना चाहते हैं।" खबरें हैं इस मशहूर कपल ने दिल्ली, मुंबई और हरियाणा में अपने विस्तारित परिवार के लिए शादी के बाद रिसेप्शन आयोजित करने के बारे में सोच रखा है।

'बेबी आई लव यू' लिखकर किम ने बॉयफ्रेंड को दी जन्मदिन की बधाई

रणबीर कपूर शादी के बाद कितने बदले माँ नीतू कपूर ने खोला राज

पाकिस्तान के रेस्टोरेंट में मर्दों को रिझाने के लिए लगाया गया आलिया भट्ट का गंदा वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -