आज अनुराग के खिलाफ केस दर्ज करवा सकती हैं पायल
आज अनुराग के खिलाफ केस दर्ज करवा सकती हैं पायल
Share:

बीते दिनों ही अभिनेत्री पायल घोष ने कुछ ऐसे खुलासे किये हैं जो चौकाने वाले रहे हैं। जी दरअसल उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप लगाए हैं। अब इसी बीच सामने आई खबर के अनुसार जल्द ही वह अनुराग के खिलाफ केस दायर करवाने वाली हैं। मिली जानकारी के तहत पायल के वकील नितिन सतपुते मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन जाकर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले हैं।

आप जानते ही होंगे बीते दिनों ही अभिनेत्री पायल घोष ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि अनुराग ने उनके सामने कपड़े उतार दिए थे और अंतरंग होने की कोशिश की थी। आप सभी को बता दें कि अब यह मुद्दा लोकसभा में भी उठ गया है।

बीती रात 1 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चली इस दौरान गोरखपुर से सांसद रवि किशन द्वारा अनुराग कश्यप का मामला संसद में उठाया गया। इस दौरान रवि ने बिना नाम लिए दरिंदा कहकर अनुराग कश्यप को संबोधित किया और कहा देश में हमारी बेटियां देवी दुर्गा की तरह पूजनीय है, लेकिन बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तकदीर चमकाने का दावा कर उनके साथ सौदेबाजी पर उतारू हैं। इसके अलावा बीजेपी सांसद ने इस मुद्दे को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग की। अब बात करें अनुराग के बारे में तो उन्होंने इन आरोपों को झूठे और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज़ डेट आई सामने, दुमदार लुक में दिखे जॉन अब्राहम

METOO पर कंगना ने किया चौकाने वाला खुलासा, बोली- 'कई बड़े हीरो ने मेरे साथ भी ऐसा किया'

पायल ने खोली अनुराग की पोल, कहा- 'घर बुलाया और जो हुआ वो ठीक नहीं था'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -