पवन सिंह और सोनू निगम के छठ गीत ने जीता फैंस का दिल, कुछ देर में मिले मिलियंस व्यूज
पवन सिंह और सोनू निगम के छठ गीत ने जीता फैंस का दिल, कुछ देर में मिले मिलियंस व्यूज
Share:

त्योहारी सीजन का आरम्भ हो चूका है। दिवाली के जश्न की धूम मची हुई है। छठ पूजा की रौनक जमाने के लिए अभी से व्यक्तियों ने तैयारी आरम्भ कर दी है। छठ के पावन महोत्सव को और भी बेहतरीन बनाने के लिए बॉलीवुड के प्लैबैक गायक सोनू निगम तथा भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने प्रशंसकों को विशेष तोहफा दिया है। दोनों ने साथ में एक छठ गीत गाया है। जिसे दर्शक की बेहतरीन प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

वही इस छठ गीत का नाम है 'चली भउजी हाली हाली'। सांग को सोनू निगम, पवन सिंह के साथ खुशबू जैन ने भी अपनी आवाज दी है। ये सांग 1 नवबंर को रिलीज हुआ था। सिर्फ 4 घंटे में सांग को 1 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए। छठ गीत में पवन सिंह एवं सोनू निगम ने रंग जमा दिया है। दोनों की जुगलबंदी प्रशंसकों को पसंद आ रही है। छठ गीत में इस पावन त्यौहार की अहमियत बताई गई है। सांग को बहुत सुंदरता के साथ दिखाया गया है। 

वही पवन सिंह के सांग रिलीज होते ही सुपर डुपर हिट होते हैं। इस सांग को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार प्राप्त हो रहा है। सांग में सोनू निगम, पवन सिंह के साथ अभिनेत्री हर्षिका पूनाचा दिखाई दे रही हैं। सांग में हर्षिका पूनाचा गायक सोनू निगम की पत्नी बनी हैं तथा पवन सिंह की भाभी। पवन सिंह एवं सोनू निगम अभिनेत्री को छठ पूजा के बारे में बता रहे हैं। इस बेहतरीन सांग का निर्देशन रवि पंडित ने किया है तथा इसके लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं।

फिल्मों में एंट्री करने जा रही है भारतीय टीम के इस मशहूर क्रिकेटर की बहन, जानिए हैं कौन?

सप्ताहभर में ही छठ पूजा के इस बेहतरीन गानें ने मचाई धूम

रजनीकांत से मिलने अस्पताल पहुंचे तमिलनाडु के सीएम MK Stalin

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -