1 दिन में 2 मिलियन व्यू के पार हुआ पवन सिंह का गाना
1 दिन में 2 मिलियन व्यू के पार हुआ पवन सिंह का गाना
Share:

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अपने एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर चुके है। उनके हर गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाते हुए दिखाई दे रहे है। फैंस और ऑडियंस की ओर से म्यूजिक वीडियोज को बहुत पसंद किया जा रहा है। वहीं, नवरात्रि के अवसर पर पवन का गाना ना रिलीज हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। बिना उनके गाने के हर त्यौहार उनके फैंस को आधा ही लगता है। ऐसे में अब अभिनेता का नया भोजपुरी भक्ति गीत ‘माई मोरी अंगना में अईली’ (Maai Mori Angana Me Aili) रिलीज होते ही छा गया है। जिसमे उनके साथ एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam giri) दिखाई दे रही है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gaana) ‘माई मोरी अंगना में अईली’ (Maai Mori Angana Me Aili) के वीडियो को बेस्ट वन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी कर दिया गया है। इस देवी गीत के वीडियो में पवन को माता का जगराता करते हुए भी देखा जा सकता है। जिसमे पवन के साथ-साथ नीलम गिरी (Neelam giri) देवी मां की पूजा-अर्चना करने में लगी हुई है। इसका म्यूजिक से लेकर बोल तक बहुत ही शानदार और कमाल का है। इस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। अभिनेता और नीलम गिरी के इस गाने को एक दिन में दो मिलियन से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को तकरीबन डेढ़ लाख लाइक्स मिल गए हैं।

 

खबरों का कहना है कि पवन सिंह और नीलम गिरी (Pawan Singh-neelam giri songs) की जोड़ी को पहली बार किसी गाने के वीडियो में साथ देखा जा चुका है। जिसमे इनके मध्य की कैमिस्ट्री सभी को बहुत पसंद आ रही है। ये दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पवन देवी मां के बहुत बड़े भक्त हैं। वो मां की आरती करने के साथ-साथ मैया से अपने दिल की बात कह रहे हैं। वीडियो में पूरा पंडाल देवी मां की भक्ति से सराबोर भी है।

PFI के बैन होते ही विवेक अग्निहोत्री ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

मात्र 15 वर्ष में मौनी ने बनाई करोड़ों की सम्पति

अचानक बिगड़ी दीपिका की तबीयत, अस्पताल पहुंचते से ही खुला गंभीर बीमारी का राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -