रिलीज के साथ ही पवन सिंह के नए गाने ने मचाई धूम, देंखे ये जबरदस्त वीडियो
रिलीज के साथ ही पवन सिंह के नए गाने ने मचाई धूम, देंखे ये जबरदस्त वीडियो
Share:

सावन का माह आरम्भ होने वाला है तथा पावन माह के आरम्भ से पहले भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री महादेव भक्ति में डूबी दिखाई दे रही है। फिर चाहे पवन सिंह हों, खेसारी लाल यादव हों या फिर अंकुश राजा की जबरदस्त जोड़ी, सभी गायक महादेव की महिमा गाने में जुट गए हैं। इस क्रम में अभिनेता पवन सिंह का आज रिलीज हुआ भोजपुरी भक्ति सांग आते ही छा गया है।

वही ये एक कांवड़ भोजपुरी गाना है। इस सांग को भोजपुरी प्रशंसक बहुत प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि इस सांग को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं तथा व्यूज 13 लाख पार जा चुका है। सांग की गति को देखते हुए प्रशंसकों का कहना है कि यह सांग 24 घंटे में सबसे अधिक व्यूज का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। इस सांग को भोजपुरी सिनेमा जगत के अभिनेता एवं गायक पवन सिंह ने गाया है। 

इसके साथ ही सांग के वीडियो को पवन सिंह एवं जिया रॉय पर फिल्माया गया है। जिया रॉय सांग में बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं तथा उन्होंने पवन सिंह के साथ शानदार डांस भी किया है। पवन सिंह के इस भोजपुरी भक्ति सांग को रौशन सिंह विश्वास ने लिखा है तथा तहलका मचा रहे इस सांग का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। शुभ-लाभ फिल्म्स के बैनर तले रिलीज हुए इस सांग का वीडियो सोशल मीडिया पर बेहतरीन ढंग से वायरल हो गया है।

आज इंदौर-भोपाल में होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में 3 दिन तक भारी बारिश के आसार

MP: जारी हुआ रेड अलर्ट, बिजली गिरने से कई लोगों की मौत

MP: सेठानी घाट से लेकर तवा डैम तक बढ़ा जल स्तर, 24 घंटे में होगी झमाझम बारिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -