पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी ने एक बार फिर लगाई आग, गाना देख फिदा हुए फैंस
पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी ने एक बार फिर लगाई आग, गाना देख फिदा हुए फैंस
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक पवन सिंह तथा अक्षरा सिंह के सांग बहुत देखे जा रहे हैं। इस हिट जोड़ी का एक भोजपुरी वीडियो ऑडियंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। इस सांग के वीडियो को तकरीबन 9 करोड़ व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। वही ये भोजपुरी सांग फिल्म धड़कन का है, जिसका टाइटल है 'दोल्हा पट्टी'। 

साथ ही इस भोजपुरी सांग को हिट मशीन के नाम से लोकप्रिय पवन सिंह और भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। सांग का वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस सांग को अक्षरा सिंह तथा पवन सिंह पर फिल्माया गया है। जिसमें दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जा रहा है। 

इसके साथ ही दोनों ने इस सांग में बेहतरीन डांस का तड़का डाला है। इस भोजपुरी सांग को विनय निर्मल ने लिखा है और छोटे बाबा ने इसका संगीत दिया है। आपको बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच हुए विवाद के पश्चात् दोनों बहुत वक़्त से एक दूसरे के साथ किसी भी मंच पर नहीं देखे गए हैं। इसके बाद भी इस जोड़ी की फिल्में और गानों को भोजपुरी ऑडियंस आज भी काफी प्यार दे रहे हैं। वही ये पहली बार नहीं है जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के किसी गाने ने इतना धमाल मचाया है हर बार ही इन दोनों के गाने रिलीज के साथ ही धमाल मचाते है।

मशहूर बांग्ला लेखक अनीश देव का निधन, कोरोना से गई जान

अक्षरा सिंह के गाने ने मचाया गदर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर फैंस से कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -