पौष पूर्णिमा 10 को जानिये क्या है स्नान, दान का महत्व और शुभ मुहूर्त
पौष पूर्णिमा 10 को जानिये क्या है स्नान, दान का महत्व और शुभ मुहूर्त
Share:

10 जनवरी को पौष के महीने की पूर्णिमा है और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। इसके अलावा धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक पौष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस तिथि पर तीर्थ में स्नान करने से और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वही मोक्ष प्राप्ति के लिए इस दिन का बहुत अधिक महत्व होता है। पौष पूर्णिमा पर काशी, प्रयाग और हरिद्वार में स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है।

स्नान, दान का महत्व और शुभ मुहूर्त...
पूर्णिमा मुहूर्त
पूर्णिमा प्रारंभ 10 जनवरी रात 2.30 बजे से। 
पूर्णिमा सम्पात 11 जनवरी की रात 12.10 बजे। 

स्नान, पूजन और दान पुण्यकाल 
10 जनवरी 
पूर्णिमा स्नान विधि 
पौष पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए।
संभव हो तो इस दिन तीर्थ या पवित्र नदियों में स्नान करें।
अगर आप तीर्थ या  पवित्र नदियों में स्नान नहीं कर पाएंगे तो इस दिन नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाना चाहिए।
 
साल का पहला चंद्रग्रहण 
पौष पूर्णिमा के पावन दिन शुक्रवार 10 जनवरी काे ही इस साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग सकता है । इस चंद्र ग्रहण की अवधी लगभग 4 घंटे की रह सकता है । ग्रहण की शुरुआत 10 जनवरी की रात्रि 10 बजकर 39 मिनट से हो जाएगी और यह 2 बजकर 40 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। फिलहाल भारत में सिर्फ छाया चंद्रग्रहण ही पड़ेगा। इस वर्ष भारत में सिर्फ छाया चंद्र ग्रहण होने से इसका अधिक महत्व नहीं है। परंतु पूर्णिमा की वजह से इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व रहेगा।

शनि का टेढ़ी नजर आप पर पड़ने का यह भी हो सकता है कारण

इन 5 चमत्कारिक मंत्र के जाप से दूर होंगे सभी दुःख संकट

बहुमूल्य वस्तुओं को खरीदने का सही समय है आज, त्रिपुष्कर योग पर हो सकता है लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -