सिटीलाइट्स से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अब कन्नड़ में डेब्यू करने वाली है एक्ट्रेस पत्रलेखा
सिटीलाइट्स से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अब कन्नड़ में डेब्यू करने वाली है एक्ट्रेस पत्रलेखा
Share:

वर्ष 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाली एक्ट्रेस पत्रलेखा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। वहीं अपनी पहली फिल्म सिटीलाइट्स से ही पत्रलेखा ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके अलावा इस फिल्म में पत्रलेखा अपने रियल लाइफ ब्वॉयफ्रेंड राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं। इसके साथ ही पत्रलेखा ने अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैन्स के दिल में जगह बना ली। वहीं  पत्रलेखा के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें| इसके साथ ही पत्रलेखा ने फिल्मों में शुरुआत साल 2014 से की थी। परन्तु इस फिल्म में काम करने से पहले से ही पत्रलेखा को फिल्मों का जुनून था। ये जुनून ही पत्रलेखा को फिल्मों में खींच लाया।

इसके अलावा पत्रलेखा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ ही ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। वहीं उन्होंने बचपन में भरतनाट्यम की क्लासेस ली थीं। पत्रलेखा बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री हैं। ऐसे में एक्टिंग और डांसिंग के अलावा वो स्पोर्ट्स में भी काफी अच्छी हैं। वहीं पत्रलेखा स्वीमिंग, घुड़सवारी, बास्केटबॉल जैसे स्पोर्ट्स खेलना पसंद करती हैं। इसके साथ ही पत्रलेखा फिल्मों में आने से पहले से ही बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन रही हैं। वो रीजनल से लेकर वर्ल्ड सिनेमा देखना पसंद करती हैं।

आपको बता दें की पत्रलेखा अभिनेता राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड हैं। वहीं दोनों ने फिल्म सिटीलाइट्स से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा  राजकुमार राव इससे पहले भी फिल्म में नजर आ चुके थे। परन्तु सिटीलाइट्स ने दोनों को पहचान दी। फिल्म में पत्रलेखा और राजकुमार दोनों की ही एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके साथ ही  इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' का अवॉर्ड भी मिला था। इसके साथ ही सिटीलाइट्स के बाद पत्रलेखा 'लव गेम्स' और 'नानू की जानू' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू करने जा रही हैं। फ़िलहाल बेहतरीन एक्टिंग और शानदार डेब्यू के बावजूद पत्रलेखा अब तक इंडस्ट्री का बड़ा नाम नहीं बन पाईं। 

इस फिल्म मेकर पर हुआ केस दर्ज, प्रोमोशन में गाना था पर मूवी में नहीं

Atrangi Re: अक्षय कुमार और धनुष के साथ डबल रोल में रोमांस करेगी सारा अली खान

फिल्म ‘तेजस में कंगना रनौत इस किरदार में आएंगी नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -