बिहार बोर्ड पर कोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना
बिहार बोर्ड पर कोर्ट ने लगाया 5 लाख का जुर्माना
Share:

पटना। पटना उच्च न्यायालय ने सहरसा की प्रियंका सिंह के मामले में बिहार बोर्ड पर करीब 5 लाख रूपए का जुर्माना लगाया है। न्यायालय ने आदेश दिया है कि, एक कमेटी का गठन कर स्क्रूटनी में हुई गड़बड़ी की जांच की जाए। गौरतलब है कि, छात्रा प्रियंका ने अनुकूल नंबर नहीं मिलने से स्क्रूटनी के लिए आवेदन दिया था। बाद में परीक्षा परिणाम में नो चेंज लिख दिया गया।

मगर इसके बाद भी प्रियंका ने आवेदन किया और कहा कि, वह फेल नहीं हो सकती है। ऐसे में उसने उच्च न्यायालय में आवेदन किया। जिसके बाद उसे 40 हजार रूपए जमा करने पर उत्तर पुस्तिका अवलोकन के लिए दी गई। प्रियंका को जब उत्तर पुस्तिका मिली तो उसे यह जानकारी मिली कि, वह उसकी नहीं है। ऐसे में उसने उत्तर पुस्तिका बदले जाने की शिकायत की।

उसने बताया कि, उसका बार कोड बदला गया था। जो कोड नंबर प्रियंका की उत्तर पुस्तिका में दर्ज था वह उसके स्कूल में अध्ययनरत छात्रा संतुष्टि कुमारी के विज्ञान और संस्कृत की उत्तर पुस्तिका पर डाल दिया गया। जब जानकारी दी गई तो, दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर जांच की गई और इस मामले में प्रियंका के परीक्षा परिणाम को सुधारने का आदेश दिया गया।

मीसा को दान में मिली करोड़ों की ज़मीन - सुशील मोदी

सिमरिया महाकुंभ का पहला शाही स्नान आज

बिहार में इंसानियत हुई शर्मसार

बिहार की लिखित पुलिस परीक्षा का सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -