एक बार फिर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से माँगा अविलंब इस्तीफ़ा
एक बार फिर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से माँगा अविलंब इस्तीफ़ा
Share:

पटना: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हर बार अपने बेबाक बोलों के चलते चर्चाओं में रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से निशाने पर लिया है। जी दरअसल उन्होंने एक बार फिर से नितीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं, 'नीतीश कुमार अविलंब इस्तीफ़ा दें। मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता, उनकी सरकार में क्या हो रहा है? एक मंत्री की जगह उनका हमशक्ल भाई अब तक अनेक जिलों में शीर्षस्थ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सरकारी योजनाओं का उद्घाटन कर चुका है। सीएम को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।' वहीं अपने इस ट्वीट से पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट भी किया है जिसमे उन्होंने लिखा है, 'मंत्री के हमशक्ल से उद्घाटन कराने और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दोषी पदाधिकारियों पर सख़्त कारवाई होनी चाहिए।'

क्या है पूरा मामला- बिहार सरकार के पशुपालन और मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के बदले उनके भाई संतोष सहनी एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हो गए थे। इसी बात को लेकर कई नेता नाराज हैं। इस समय एक सियासी घमासान मच गया है। बीते दिनों इसी मुद्दे को लेकर तेजस्वी यादव ने प्रेस से भी बात की थी। अब इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी पर तंज करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने हाल ही में पूछा कि, 'क्या मुख्यमंत्री बिजी रहेंगे, तो अपनी जगह सदन में अपने बेटे को भेज देंगे। यह कितनी अजीब बात है।'

केवल इतना ही नहीं बल्कि बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने यह भी कहा था कि, 'मुकेश सहनी दबे, कुचलों और पीड़ितों की हक की बड़ी-बड़ी बात करते हैं। क्या मुकेश सहनी को पिछड़ा समाज का कोई कार्यकर्ता नहीं मिला, जिसे इस कार्यक्रम में भेज सकते थे।' इसके अलावा उन्होंने कहा था कि, 'मुकेश सहनी ने जमीन पर तो कुछ काम किया नहीं है। वह जमीनी हकीकत जानते नहीं हैं। उन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं जीता। ऐसे आदमी को सीएम नीतीश ने मंत्री बना दिया। इसमें मंत्री मुकेश सहनी की नहीं, बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गलती है, जिन्होंने मुकेश सहनी जैसे लोगों को मंत्री बना दिया।'

लखनऊ: कोल्ड स्टोरेज का गैस चैंबर फटा, 2 मजदूरों की मौत

आज है नवमी तिथि, यहाँ जानिए कब है सिद्धि योग और राहुकाल

किनके लिए शुभ और किनके लिए अशुभ है आज का रविवार, जानिए राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -