तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए बोले अनुराग- 'बिहार की जनता को उनसे सतर्क रहना चाहिए'
तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए बोले अनुराग- 'बिहार की जनता को उनसे सतर्क रहना चाहिए'
Share:

पटना: बिहार चुनाव में कुछ ही समय बचा हुआ है। कल यानी 28 अक्टूबर को पहली वोटिंग होनी है। ऐसे में प्रचार प्रसार में भी कोई कमी नहीं हो रही है। अब हाल ही में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने आज यानी मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'बिहार में एनडीए सरकार के राज में बहुत बदलाव आया है। अस्पताल ,कॉलेज ,सड़क, बिजली ,रोजगार जैसे मुद्दों पर काम हुए हैं।'

आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 'वे देश को बांटने वाले लोगों को गले क्यों लगाया। माले के लोगों के साथ क्यों हुए? राजद देश को टुकड़े-टुकड़े करने वालों के साथ काम कर रही है। उन्होंने चुनावी पोस्टरों से अपने माता-पिता को क्यों गायब कर दिया।'

इसके अलावा उन्होंने अपने आगे के भी बयान में तेजस्वी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, 'जो अपने माता-पिता को भुला सकता है वो राज्य की जनता को क्या याद करेंगे। इसलिए बिहार की जनता को उनसे सतर्क रहना चाहिए। बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के साथ है।' इस दौरान जब उनसे मंहगाई के मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, 'मंहगाई पर विपक्ष को बोलने का कोई हक नहीं है।उनके काल में मंहगाई 11-12 फीसदी थी।'

फरीदाबाद: ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #Justicefornikita, जानिए क्या है मामला

इस्लाम ना स्वीकारने पर युवती की सरेआम हत्या, परिजन बोले- दोषी का एनकाउंटर हो

इकॉनमी के मुद्दे पर आज अहम बैठक, वित्त मंत्री सीतारमण के साथ मंथन करेंगे पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -