भारतियों द्वारा मोदी के खिलाफ UN मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
भारतियों द्वारा मोदी के खिलाफ UN मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन
Share:

संयुक्त राष्ट्र : सिखों और पाटीदारों द्वारा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विशेष संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। संयुक्त राष्ट्र के शिखर सम्मेलन में लगातार विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना उद्बोधन दे रहे थे। सिख फाॅर जस्टिस के अंतर्गत सिखों द्वारा पंजाब में मानवाधिकार उल्लंघन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विश्व स्तर पर मोदी विरोधी प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपनी मांग को बुलंद करने की बात कही।

इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे पुलिस द्वारा किए गए क्रूर व्यवहार से आजादी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोषों के विरूद्ध भी पुलिस बर्बर हुई है। पुलिस अधिकारियों के विरूद्ध किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा सरदार पटेल समूह की टोपियों को धारण किया गया था। इस तरह का समूह राज्य में पटेल समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने लगा।

यही नहीं पटेलों के समूह द्वारा न्यूयाॅर्क पर आधारित इंडियन डायमंड एंड जेमस्टोन इंडस्ट्री द्वारा मोदी के स्वागत में रैली आयोजित की गई लेकिन यह भी तय किया गया कि गुजरात के पटेल आरक्षण और अन्य मसलों पर वे भाजपा सरकार का विरोध भी करेंगे। इस दौरान गुजरात सरकार के साथ ही भारत सरकार से उनकी मांगे माने जाने की अपील की जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -