PHOTOS : 100 साल पहले डॉक्टर ऐसे करते थे मरीजों का इलाज
PHOTOS : 100 साल पहले डॉक्टर ऐसे करते थे मरीजों का इलाज
Share:

वर्तमान में मेडिकल साइंस ने ह्यूमन बॉडी पर पूरा काबू पा लिया है व उसके बारे में बहुत सी जानकारियां हासिल कर ली हैं। कई ऐसी बीमारियों पर भी काबू कर लिया है, जो कभी पुरे समूह का विनाश कर देती थीं। लेकिन आज से करीब 100 साल पहले स्थिति कुछ और ही थी। उस समय इलाज के तरीके कुछ हट कर ही हुआ करते थे। इस दौरान मरीजों को काफी कष्ट का भी सामना करना पड़ता था।

आज हम आपको पुराने ज़माने के मेडिकल इतिहास की कुछ ऐसी ही फोटोज दिखाने जा रहे हैं। पहली फोटो में अमेरिका के फेमस डॉक्टर रहे लेविस अलबर्ट सायरे (1820-1900) में मरीज का इलाज कर रहे हैं। लेविस अलबर्ट सायरे की 19वीं सदी के प्रमुख ऑर्थोपेडिक सर्जन में गिनती होती थी। उन्होंने मरीजों की रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए सीधा लटकाने का तरीका खोजा था। हालांकि, इस दौर में यह तरीका कुछ अजीब लगता है। लेकिन डॉक्टर लेविस काफी प्रतिष्ठित थे और 1880 में अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -