लोकल लेट होने पर ट्रेक पर जमा हुए यात्री
लोकल लेट होने पर ट्रेक पर जमा हुए यात्री
Share:

मुंबई: मुंबई में सेंट्रल लाईन की सारी लोकल ट्रेनें बंद होने से यात्रियों को परेशानी हुई। ऐसे में बदलापुर स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। इस तह के प्रदर्शन के कारण रेलवे ट्रेक पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। जहां प्लेटफाॅर्म पर बड़े पैमाने पर लोग खड़े थे वहीं ट्रेक पर भी बड़े पैमाने पर लोग खड़े थे। यात्रियों के प्रदर्शन के कारण लोकल ट्रेनें नहीं चलाई जा सकीं। सेंट्रल लाईन की ट्रेनों को तकनीकी खराबी के कारण समय पर नहीं चलाया जा सका।

इससे यात्री परेशान हो उठे। जब लोग आक्रोशित हो गए तो उन्होंने पटरियों पर उतरना प्रारंभ कर दिया। ऐसे में ट्रेनों का संचालन प्रभावित हआ। इससे सेंट्रल रेलवे का ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया। गौरतलब है कि भिवपुरी स्टेशन के समीप सिग्नल में तकनीकी खराबी आने के चलते ट्रेन देरी से पहुंची। स्टेशन पर इस तरही की जानकारी यात्रियों को मिली कि रेलवे ड्रायवर रेल को वहीं पर छोड़कर चला गया।

इतना ही नहीं लोग भड़क उठे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर रेल सेवा को जल्द प्रारंभ करने की बात कही। लोगों ने 6 घंटे से लेट हो रही ट्रेनों को लेकर स्टेशन मास्टर के कार्यालय का घेराव भी किया। यात्रियों ने कहा कि यहां पर हर दिन ही ट्रेन लेट हो जाती है ऐसे में यात्रियों को समझना होगा।

उनका कहना था कि मुंबई - पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट हो रही हैं। दरअसल बदलापुर इस तरह का रेलवे स्टेशन है जहां पर लोकल ट्रेन के यात्रियों की भीड़ सर्वाधिक होती है। दरअसल यहां पर करीब 10 मिनट में लोकल ट्रेन मिलती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -