फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, फरिश्ता बने बीजेपी मंत्री और सांसद
फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत, फरिश्ता बने बीजेपी मंत्री और सांसद
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली हवाईअड्डे से बीते गुरुवार को औरंगाबाद जा रही एयर इंडिया की उड़ान में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। इस दौरान यात्री को अचानक ही बेहोशी और बेचैनी की शिकायत होने लगी। इस दौरान विमान क्रू के मदद मांगने पर उड़ान में मौजूद भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद ने तत्काल यात्री की मदद की। जी हाँ और मेडिकल सहायता मिलने के बाद यात्री को बेहतर महसूस हुआ। बताया जा रहा है मदद करने वाले दोनों राजनेता पेशे से डॉक्टर हैं और मुश्किल वक्त में दोनों ने अपना फर्ज निभाया। इस बारे में एयर इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इसी के साथ ही राजनेताओं की फोटो भी ट्वीट के माध्यम से शेयर की गई है।

आप देख सकते हैं इस फोटो में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड और महाराष्ट्र के धूले से सांसद डॉ। सुभाष भामरे यात्री के पास खड़े होकर उसकी मदद कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ यात्री बदहवास हालत में सीट पर लेटा हुआ है। एयर इंडिया के ट्वीट के अनुसार, दिल्ली से उड़ान भरने के बाद यात्री ने घबराहट और बेचैनी की शिकायत की थी। इस बारे में पता लगते ही क्रू मेंबर ने तय नियमों के मुताबिक घोषणा की कि उड़ान में मौजूद कोई डॉक्टर मदद के लिए आएं।

यह सुनते ही पेशे से डॉक्टर दोनों राजनेता फौरन मदद के लिए आगे आए। उन्होंने मेडिकल सहायता दी और इस सहायता के बाद यात्री की तबीयत में सुधार देखा गया और उसने यात्रा पूरी की। आप सभी को यह भी बता दें हाल ही में नई दिल्ली के ताजमान सिंह होटल में एक फोटोग्राफर की तबीयत बिगड़ने पर भी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड ने उसकी मदद की थी।

राहुल को एड्स है, जानबूझकर 20 से अधिक महिलाओं से बनाया संबंध

'केजरीवाल सरकार के अधिकतर वादे और दावे झूठे...', RTI से खुली दिल्ली सरकार की पोल

अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद, दिल्ली में भीषण चक्का जाम.., जंतर-मंतर पहुंची कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -