अमिताभ को गैंगस्टर मानती थी परवीन बॉबी, कहती थीं- 'मेरी जान ले लेगा'
अमिताभ को गैंगस्टर मानती थी परवीन बॉबी, कहती थीं- 'मेरी जान ले लेगा'
Share:

बॉलीवुड में 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। वह अपने समय की बहुत बड़ी सुपरस्टार थीं और उनका खूबसूरत अंदाज सभी को दीवाना बना देता था। परवीन को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता था। आप सभी जानते ही होंगे उनकी मौत बहुत बुरी रही थी। वैसे अपने करियर में परवीन ने कई स्टार्स के साथ काम किया और इसी लिस्ट में शामिल रहे थे अमिताभ बच्चन। अमिताभ और परवीन दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया और आज भी लोग दोनों को स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं।

वैसे उस दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब परवीन ने अमिताभ पर गंभीर आरोप लगाए थे। पहले तो हम आपको यह बता दें कि उस दौरान डायरेक्टर महेश भट्ट और परवीन बाबी रिलेशनशिप में थे। वहीं महेश से पहले परवीन का अफेयर कबीर बेदी के साथ था। कहा जाता है कबीर से ब्रेकअप के बाद परवीन महेश भट्ट के साथ हो गईं, हालाँकि महेश पहले से ही शादीशुदा थे। साल 1977 में दोनों एक दूजे के प्यार में पड़ गए और महेश भट्ट ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। उसके बाद महेश परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे। करीब दो सालों तक साथ में रहने के बाद एक दिन जब महेश परवीन से मिलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि फिल्मी कॉस्ट्यूम पहने हाथ में चाकू लिये परवीन कोने में खड़ी थीं।

उस दौरान वह कह रही थीं कि, 'सब मुझे मारना चाहते हैं।' उसी वक्त महेश को एहसास हो गया था कि 'परवीन के साथ कुछ गंभीर समस्या है।' वैसे हम आपको यह भी बता दें कि अपने दौर में एक बार परवीन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'वह अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा इंप्रेस अमिताभ से हुई थीं और अमिताभ जेंटलमैन हैं।' वहीं अपने अंतिम समय में परवीन को स्तिजफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी हो गई। देखते ही देखते वह काफी पैरानॉइड और हैरान परेशान रहने लगी।

कुछ समय बाद तो उन्हें यह तक लगने लगा था कि अमिताभ एक गैंगस्टर हैं और उनकी जिंदगी के पीछे पड़े हैं और उनकी जान लेना चाहते हैं। उस समय उन्हें लगता था कि अमिताभ के गुंडों ने उनकी सर्जरी की और उनके कान के नीचे एक चिप और ट्रांसमीटर जैसी चीज लगाई है। वैसे परवीन ने अमेरिका में अपना इलाज कराया था लेकिन भारत वापस लौटने पर उनका करियर खत्म हो गया। साल 2005 में परवीन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

जब महिला कांस्टेबल ने पुरुष को मास्क लगाने के लिए टोका तो युवक ने किया ये हाल

लम्बे इंतजार के बाद शादी के बंधन बंधे पोपटलाल, सोसायटी में दौड़ी खुशियों की लहर

ट्रंप के बयान के बावजूद अमेरिका नहीं हटाएगी यात्रा प्रतिबंध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -