जिस्म को लेकर समझौता किया तो आगे बढ़ेगी  पार्टी
जिस्म को लेकर समझौता किया तो आगे बढ़ेगी पार्टी
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम की बात से उत्तरप्रदेश और पंजाब चुनाव के पहले हड़कंप मच गया है। दरअसल उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला को पार्टी के कार्यकर्ता ने विशेष समझौता अर्थात् उसकी देह से समझौता करने के लिए कहा। कुछ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपने जिस्म से प्यार करना बंद करो और समझौता कर दो। यदि तुम ऐसा नहीं करोगी तो फिर पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी।

ऐसे में जब महिला नहीं मानी तो उसे धमकी दे दी गई कि उसकी बेटियों का अपहरण कर दिया जाएगा। हालांकि इस मामले में रमेश भारद्वाज को पकड़ लिया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख ने आरोप लगाते हुए यह कहा कि इस तरह मामला आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष तक जाता है। जब महिला के परिजन को इस बारे में पता लगा तो वे अवसादग्रस्त हो गए। महिला का यौन उत्पीड़न करने वाला जमानत पर रिहा हो गया।

इस दौरान प्रवक्ता दीपक बाजपेयी ने विभिन्न तरह के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि आरोपी पार्टी से नहीं जुड़ा रहा, इतना ही नहीं वह पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहा। इस संपूर्ण मसले पर महिला आयोग की अध्यक्ष का कहना था कि कार्यकर्ता के परिवार के सदस्य परेशान हैं। हालात ये हैं कि महिला की बच्चिों का स्कूल प्रवेश भी रोक दिया गया है। मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से चर्चा हुई उन्होंने आश्वासन दिया कि वे दोनों ही लड़कियों का प्रवेश करवाऐंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -