पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर 200 देश सहमत
पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर 200 देश सहमत
Share:

पोलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के लिए जुटे लगभग 200 देश 2015 पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने के लिए नियमों पर सहमत हो गए हैं। रविवार को दिन भर चली चर्चा के बाद नियमों को सर्वसम्मति से अंगीकार करने पर सहमति बनी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेरिस समझौता 2020 से लागू होगा। वही संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को सीओपी 24 के नाम से भी जाना जाता है। 

गर्व की अनुभूति के साथ पोलैंड से जा सकेंगे
सीओपी 24 के अध्यक्ष कि माने तो पेरिस समझौते को लागू करना बड़ी जिम्मेदारी है और सभी देशों ने इसके लिए अथक प्रयास किए हैं। सभी देशों ने नियमों को लागू करने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। सभी देश अब गर्व की अनुभूति के साथ पोलैंड से जा सकते हैं। गौरतलब है कि इन दिशा निर्देशों को पेरिस समझौते के नियम-कायदों के तौर पर जाना जाता है। 

जानकारी के लिए बता दें इससे उन सभी देशों के बीच विश्वास को बढ़ावा मिलेगा, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में काम कर रहे हैं। ज्यादातर देश चाहते हैं कि जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल की रिपोर्ट को अपनाने पर सहमत हैं, जिसमें 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती कर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी लाना शामिल है। हालांकि अमेरिका, सऊदी अरब, रूस और कुवैत ने इसका विरोध किया। 

आतंकवाद के खिलाफ पाक, चीन और अफगानिस्तान के बीच हुआ समझौता

ट्रंप ने किया सैन्य कब्रिस्तान का औचक दौरा

श्रीलंका: रानिल विक्रमसिंघे लंबे विवाद के बाद दोबारा बने प्रधानमंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -