मुंबई 26/11 के समान पेरिस हमले
मुंबई 26/11 के समान पेरिस हमले
Share:

मुंबई: फ्रांस के शहर और राजधानी पेरिस में आतंकी हमला होने के बाद विश्वभर की निगाहें इस ओर टिक गई हें। विश्वभर में आईएसआईएस (ISIS) के प्रति लोग फिर सचेत हो गए। भारत के मुंबई में वर्ष 2008 में हुए 26/11 के आतंकी हमले और पेरिस में हुए श्रृंखलाबद्ध धमाकों को लेकर अब विश्लेषण किया जा रहा है।

इस दौरान यह कहा जा रहा है कि दोनों ही हमलों में कई तरह की समानताऐं हैं। दरअसल इस मामले में रक्षा विशेषज्ञों द्वारा अपना आंकलन किया गया जिसमें यह बात सामने आई कि यह हमला 26/11 से बहुत मिल रहा है। आतंकियों ने भीड़ में अंधाधुंध गोलीबारी की और हिंसा की।

इसके बाद कई जगह धमाके भी हुए। हमलों में संसाधनों और पूंजी का उपयोग भी बड़े पैमाने पर किया गया। पेरिस में 6 स्थानों पर हमला हुआ। ये स्थल बैटाकलां थिएटर, ला कैरिलाॅन, पेटाईट कंबोज रेस्टोरेंट, पेरिस नेशनल स्टेडियम और रूडी चेरौन हैं। इसमें से स्टेडियम में तो फुटबाॅल का मैच चल रहा थां खास बात यह है कि यहां एक हाॅल के समीप विस्फोट हुआ मगर भीड़ के बीच कोई विस्फोट नहीं हुआ।

साउथ मुंबई के स्थलों पर भी इसी तरह धमाके हुए थे और मुंबई में ताज होटल, ओबेराॅय, मैरिटन, में धमाके हुए थे। आतंकियों ने सीएसटी के समीप गोलियां बरसाई थीं। मुंबई हमले में 164 लोगों की मौत हो गई थी जबकि इस हमले में 160 लोग मारे गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -