समंदर के अंदर 'मेडिटेशन' करती नजर आई परिणीति चोपड़ा
समंदर के अंदर 'मेडिटेशन' करती नजर आई परिणीति चोपड़ा
Share:

बॉलीवुड जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने बेहतरीन अभिनय से इंड्स्ट्री में अपने लिए विशेष पहचान बनाई है। इन दिनों परिणीति अपने परिवार संग वेकेशन पर हैं। परिणीति अपने वेकेशन को कितना एन्जॉय कर रही हैं यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट से स्पष्ट पता चल रहा है। अब परिणीति ने अंडरवाटर स्विम करते हुए अपना एक जबरदस्त वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर प्रशंसकों की सांसे थमी की थमी रह जाएंगी। 

परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समंदर के भीतर मछलियों के बीच स्विम करते हुए अपना एक बेहतरीन वीडियो साझा किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणीति समंदर के भीतर मछलियों के बीच प्रकृति के सुन्दर दृश्य को कितना एन्जॉय कर रही हैं। पर‍िणीति का यह वीडियो देखते ही बनता है। 

साथ ही परिणीति का यह अंडरवाटर वीडियो इंडियन ओशन का है। परिणीति ने अपने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- मेडिटेशन। पर‍िणीति के इस वीडियो को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। सिर्फ 18 घंटों के भीतर वीडियो पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। प्रशंसक कमेंट सेक्शन में खूब प्यार बरसा रहे हैं तथा हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि मशहूर अभिनेत्री परिणीति अपने वेकेशन से निरंतर अपने सुपर सिजलिंग तस्वीरें तथा वीडियो साझा कर प्रशंसकों को इंप्रेस कर रही हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच का एक अधिकारी हुआ गिरफ्तार तो ख़ुशी से झूमी गहना वशिष्ठ

थिएटर्स खुलने के बाद अक्षय कुमार ने फैंस से की ये अपील

कार्यक्रम में गई अमीषा पटेल की कार पर उमड़ी लोगों की भीड़ ने मचाया हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -