परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सगाई की नई तस्वीरें, एक्ट्रेस के पिता पर अटकी फैंस की नजरें
परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सगाई की नई तस्वीरें, एक्ट्रेस के पिता पर अटकी फैंस की नजरें
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की कुछ और फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन फोटोज पर उनके प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बीच एक तस्वीर ऐसी भी नजर आई जिसमें परिणीति के पापा आंख पोंछते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर फॉलोअर्स बंट गए हैं। कई लोगों को लग रहा है कि बेटी के लिए पिता की आंखें नम हो गईं। वहीं कुछ को लग रहा है कि शायद वह कुछ पोंछ रहे होंगे तथा उसी समय तस्वीर क्लिक हो गई। 

परिणीति चोपड़ा एवं राघव चड्ढा अपना रिश्ता रीति-रिवाज के साथ ऑफिशियल कर चुके हैं। 13 मई को दोनों की सगाई थी। उन्होंने अपनी तस्वीरों के साथ रिश्ते का ऐलान किया था। इसके बाद से उनके कई वीडियोज एवं फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अब परिणीति और राघव ने कुछ और तस्वीरें साझा की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति ने अरदास की फोटोज साझा की हैं। इसमें वह आइवरी कपड़ों में राघव चड्ढा के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में परिणीति के पीछे नजर आ रहे उनके पिता सिर पर रखे रुमाल से अपनी आंख पोंछ रहे हैं। इस तस्वीर पर परिणीति के भाई शिवांग ने कमेंट किया है, इस तस्वीर के हाइलाइट एक साधारण पिता हैं जिनकी आंखें नम हो गई हैं। कई व्यक्तियों ने परिणीति के पापा की इस तस्वीर को बेहतरीन बताया है। वहीं एक कमेंट है, हो सकता है कि उनकी आंख में कुछ परेशानी हुई हो। इसी तरह कई लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है। 

हैंडबैग लेकर महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचीं एक्टर गोविंदा की पत्नी, होगी कार्यवाही

रिलीज हुआ 'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर, इस अवतार में नजर आए कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी

'100% साक्षर स्टेट का ‘काला सच’, द केरल स्टोरी के डायरेक्टर का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -