परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपने 'जूतों का कलेक्शन', फैंस बोले- 'उधार दे दो'
परिणीति चोपड़ा ने दिखाया अपने 'जूतों का कलेक्शन', फैंस बोले- 'उधार दे दो'
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने अभिनय से अब तक लाखों दिलों को जीत चुकीं हैं। आए दिन अदाकारा अपने फोटोज से भी फैंस को मदहोश कर देती हैं। वैसे परिणीति चोपड़ा अपने ग्लैमरस और लग्जीरियस लाइफस्टाइल के लिए भी सबसे अधिक चर्चा में रहती हैं। आजकल परिणीति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आप देखते होंगे आये दिन वो कोई ना कोई पोस्ट फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में परिणीति ने अपने 'जूतों का कलेक्शन' फैन्स को दिखाया है और इस कलेक्शन को देख फैन्स हैरान रह गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

जी दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इन तस्वीरों में परिणीति अपने जूतों का कलेक्शन दिखा रही हैं। आप देख सकते हैं परिणीति ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में परिणीति को एक सोफा के जूतों के साथ देखा जा सकता है। जी दरअसल वह अपने लिए शू सिलेक्ट करने के प्रोसेस में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने बाथरोब पहना हुआ है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो सोफे के पास खड़ी होकर फोटो के लिए पोज दे रही हैं।

आप देख सकते हैं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पांच मिनट में तैयार, मेरा प्रॉमिस है।' अब इस समय सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कोई उनसे जूते उधार मांग रहा है तो कोई उनके कलेक्शन को बेहतरीन बता रहा है। वही कोई तो उन्हें कह रहा है कि, 'आपके पास म्यूजियम है, परी।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही वह साइना नेहवाल की बायोपिक और रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देंगी।

VIDEO: तुर्की में अपना फेमस टॉवल डांस स्टेप करते नजर आए सलमान खान

जामनगर में भारी बारिश से हाहाकार, खतरे में पड़ी लोगों की जान

Video: बारिश के चलते 10 फीट धंस गई दिल्ली की प्रमुख सड़क, बस और दोपहिया को क्रेन से निकाला गया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -