परिणीति चोपड़ा ने बहन प्रियंका को कहा 'सोल्जर', जानिए क्यों?
परिणीति चोपड़ा ने बहन प्रियंका को कहा 'सोल्जर', जानिए क्यों?
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jones) हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। जी हाँ और अब दोनों अपने घर अपनी बेटी को ले आए हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को सरोगेसी के जरिए जन्म दिया है और फैंस काफी दिनों से एक्ट्रेस की बेटी की झलक देखने के लिए बेताब थे। हालाँकि देसी गर्ल ने मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी मैरी मालती चोपड़ा जोनास को बाहों में लिए तसवीर शेयर की जो सभी को पसंद आई। जी दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी जन्म के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थी और तीन महीने बाद अब वह घर आई है।

इन सभी के बीच अब उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका हॉस्पिटल में एक सोल्जर की तरह डटी हुई थीं। जी दरअसल कमेंट्स सेक्शन में परिणीति ने लिखा, "पिछले तीन महीने आप दोनों को इस तरह से देखना कठिन और एक मिसाल कायम करना जैसा है। मिमी दीदी - मैंने अस्पताल में एक सोल्जर को देखा।।।तुम और नन्ही बीडी ने हमें पहले ही बहुत कुछ सिखाया है और वह जानती भी नहीं है! चलो अब उसे बिगाड़ना शुरू करने का समय है।" इसी के साथ अन्य कई सेलेब्स ने भी कमेंट किये हैं।

अनुष्का शर्मा ने लिखा, "आपको ढेर सारा प्यार मजबूत मम्मा! और नन्ही परी को प्यार और आशीर्वाद।" वहीं प्रीति जिंटा ने लिखा, 'सो हैप्पी वो आखिरकार होम बेब है। माता-पिता के हर पल और एक मां होने के सभी मील के पत्थर का आनंद लें।।।बड़ा हग और ढेर सारा प्यार हमेशा।" इसी के साथ सोनम कपूर, जो प्रेग्नेंट हैं उन्होंने कमेंट कर लिखा, "तीनों को ढेर सारा प्यार।" इसी के साथ हाल ही में माँ बनी काजल अग्रवाल ने लिखा, "बेबी एमएम को बहुत प्यार।" इसी के साथ अन्य कई सेलेब्स ने भी कमेंट में प्यार बरसाया है।

'पैसे के लिए जहर भी बेच देगी', जानिए क्यों आलिया को ऐसा कह रहे यूजर्स

पति संग अपनी पसंदीदा जगह पर पहुंची कैटरीना कैफ, सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें

'समायरा ने मेरा नंबर एक बुरी सौतेली मां।।।', सौतेली बेटी को लेकर दीया मिर्जा ने किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -