जूता चुराई रस्म में परिणीति को 5 लाख नहीं बल्कि मिला थे इतने रूपए, खुद किया खुलासा
जूता चुराई रस्म में परिणीति को 5 लाख नहीं बल्कि मिला थे इतने रूपए, खुद किया खुलासा
Share:

प्रियंका-निक ने हिन्दू और क्रिश्चियन रिवाजो से शादी की थी. हिंदू वेडिंग में तो दुल्हन की बहन जूता चुराई की रस्म निभाती है ऐसे ही परिणीति ने भी अपने निक जीजू के जूते चुराए थे. हाल ही में ऐसा सुनने में आया था कि निक जोनस ने जूता छुपाई रस्म के दौरान साली परिणीति चोपड़ा को 5 लाख रूपए दिए थे. लेकिन हाल ही में इस खबर को वायरल होने के बाद परिणीति ने सच्चाई बताते हुए ट्वीट किया है.

परिणीति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि- ''जो भी लोग जूता छुपाई में मिले पैसों पर अटकलें लगा रहे हैं- आपको कुछ नहीं पता है. बस यही कह सकती हूं कि आप लोग गलत हैं. हाहाहा. निक उससे ज्यादा क्रेजी थे. कोई शब्द नहीं हैं. निक ने हमें शॉक्ड कर दिया.''

वैसे परिणीति के इस ट्वीट के बाद तो ये ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि निक ने उन्हें 5 लाख नहीं बल्कि उससे भी कई ज्यादा अमाउंट दिया है और इसकी वजह से ही वो शॉक्ड हो गई हैं. आपको बता दें, निकयंका की शादी से पहले एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा था कि वो जीजू निक से जूता छुपाई के लिए 37 करोड़ रुपये मांगेंगी. हालांकि अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि परिणीति को जूता चुराई में कितने रूपए मिले हैं.

Video : निक-प्रियंका ने तलवार से काटा 18 फीट ऊंचा केक

प्रियंका को दुल्हन के लिबास में देखते ही छलक गए निक के आंसू, वीडियो वायरल

75 फीट का था प्रियंका का ये खास गाउन, बनाने में लगे 1826 घंटे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -