परिणीति ने बताया- जूता चुराई रस्म में निक ने पैसे नहीं बल्कि दिया था इतना कीमती तोहफा
परिणीति ने बताया- जूता चुराई रस्म में निक ने पैसे नहीं बल्कि दिया था इतना कीमती तोहफा
Share:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को भले ही दो महीने होने आए हो लेकिन अब तक उनकी शादी की चर्चाएं हो रही हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के फोटोज भी अब तक वायरल हो रहे हैं.हाल ही में प्रियंका की शादी को लेकर एक नई खबर सामने आई है. इस खबर का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने किया है. परिणीति ने बताया कि आखिर उन्हें शादी में जूता चुराने के बदले जीजू निक जोनस ने क्या गिफ्ट दिया था?

परिणीति चोपड़ा हाल ही में नेहा धूपिया के टॉक शो में साहिल हुई थी और इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था. परिणीति ने नेहा के शो में बताया कि, 'प्रियंका की शादी में जीजू निक जोनस ने हम सबको खास गिफ्ट दिया था, जिसे देखकर सभी हैरान थे.' इस बारे मेंबताते हुए परिणीति ने कहा कि, 'प्रियंका की शादी वाले दिन हम सभी ने जीजू निक जोनस की जूता चुराई रस्म के लिए काफी तैयारियां और प्लानिंग कर रखी थी.' परिणीति ने इस दौरान ये भी बताया कि वो जूता चुराई के बदले निक से ढेर सारे डॉलर मांगने वाली थीं.

लेकिन जब जूता पहनाने की बारी आई तो निक ने कुछ लड़कों को इशारा किया तो वो एक ट्रे ले आए जिसमें सभी बहनों के लिए डायमंड रिंग थी. परिणीति ने आगे ये भी कहा कि, 'उन लोगों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि निक ने हम लोगों के बारे में इतना कुछ सोच रखा है.'

परिणीति चोपड़ा के इस सेक्सी फोटोशूट के दीवाने हुए लोग

इस बड़ी फिल्म में काम करने के लिए इतनी ज्यादा फीस मांग रही हैं परिणीति चोपड़ा

'जबरिया जोड़ी' के बाद इस दिन से शुरूकरेंगे सिद्धार्थ इस बायोपिक की शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -