कभी रानी मुखर्जी की PA थीं परिणीति चोपड़ा, मज़बूरी में बनना पड़ा था एक्ट्रेस
कभी रानी मुखर्जी की PA थीं परिणीति चोपड़ा, मज़बूरी में बनना पड़ा था एक्ट्रेस
Share:

बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाली परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन है। परिणीति चोपड़ा आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं हैं। परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं और आज वह एक सफल अदाकारा बन चुकीं हैं। परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। हालाँकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि परिणीति चोपड़ा कभी हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं, लेकिन साल 2009 में आई आर्थिक मंदी ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए मजबूर कर दिया। परिणीति पढ़ाई में काफी अच्छी थीं और उन्होंने 12th क्लास में टॉप किया था।

धनश्री ने उड़ाया उर्वशी का मजाक, नयी पोस्ट देख बोले लोग

हालाँकि इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया था। आपको बता दें कि परिणीति ने मैंनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिज़नेस और इक्नॉमिक्स की पढ़ाई की है। परिणीति मीडियम परिवार से रहीं और उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि हमारे पास इतना पैसा नहीं था कि हम कार खरीद सकें, इसलिए मैं साइकिल से स्कूल जाया करती थी। मेरे पापा भी कुछ दूर तक साइकिल से मेरे साथ चलाते थे। वहीँ फाइनेंस की पढ़ाई पूरी करने के बाद परिणीति इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं।

कंगना के हाथ लगी एक और बायोग्राफी, इस किरदार में नजर आएगी अभिनेत्री

जी हाँ और इसी के चलते उन्होंने कुछ वक्त बैंक में नौकरी भी की लेकिन मंदी के चलते उनकी नौकरी चली गई, फिर वो 2009 में भारत आ गईं और यहां उन्होंने यश राज फिल्म बैनर में काम किया। परिणीति ने रानी मुखर्जी की पीए का काम किया था और परिणीति का कहना है रानी ही वो पहली शख्स थीं जिन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में हाथ आजमाना चाहिए। अब आज अदाकारा सुपरहिट अभिनेत्री बन चुकीं हैं।

'मैं अभी तक कांप रही हूं, एक हफ्ते तक उबर नहीं पाऊंगी', कांतारा देखकर बोलीं कंगना रनौत

साड़ी में सुहाना को देख दीपिका पादुकोण समझे लोग, कमेंट्स में बयां किया दिल का हाल

अपने लिए नया घर ढूंढ रहा है बॉलीवुड का यह कपल, शादी से पहले रहेगा लिव इन में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -