एक्टिंग के लिए परिणीति चोपड़ा ने छोड़ा था पिज्जा, इश्कजादे से हुईं थीं हिट
एक्टिंग के लिए परिणीति चोपड़ा ने छोड़ा था पिज्जा, इश्कजादे से हुईं थीं हिट
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अंदाज के लिए मशहूर होने वाली परिणीति चोपड़ा का आज जन्मदिन है। परिणीति चोपड़ा ने अपने दमदार अंदाज से सभी का दिल जीता है। वैसे परिणीति चोपड़ा कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकीं हैं जो आपने देखी ही होंगी। परिणीति चोपड़ा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहीं हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1988 में हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से की थी। इस फिल्म में वह लीड एक्ट्रेस के किरदार में नहीं नजर आईं थीं लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें प्यार दिया था।

वहीँ लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'इश्कजादे' रही थी जिसमे वह अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं थीं। वैसे परिणीति पढ़ाई में भी काफी दमदार रहीं हैं और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी जमकर नाम कमाया है। अब तक आप सभी ने परिणीति को 'शुद्ध देसी रोमांस', 'हंसी तो फंसी' 'गोलमाल 4' और 'नमस्ते इंग्लैंड' जैसी फिल्मों में देखा होगा। वैसे परिणीति वह अदाकारा हैं जिन्होंने 12वीं में देशभर में टॉप किया था और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनस स्कूल से बिजनस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री ली है।

इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर कुछ साल काम भी किया है। वहीँ बाद में मंदी हो जाने के चलते साल 2009 में उन्हें वापस भारत आना पड़ा। भारत आने के बाद वह अपनी कजिन प्रियंका के पास रहने आ गईं और उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में किस्मत आजमाई। बॉलीवुड में आने से पहले उनका वजन 28 किलों था लेकिन वजन कम करने के लिए उन्होंने सबसे पहले पिज्जा खान छोड़ा। अब वह एक बेहतरीन अदाकारा बन चुकीं हैं और उनके लाखो फॉलोवर्स हैं।

यहाँ जानिए कन्या पूजन की धार्मिक मान्यता, कब से हुई थी इसकी शुरुआत

असम यूनिवर्सिटी में कई पदों पर भर्ती, मिलेगा आकर्षक वेतन

बेहद ही शानदार है नोकिया के ये हेडफोन्स, सामने आई कीमत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -