इस बॉलीवुड एक्टर पर मरती थीं परिणीति चोपड़ा, खुद किया खुलासा
इस बॉलीवुड एक्टर पर मरती थीं परिणीति चोपड़ा, खुद किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी नयी फिल्म के लिए चर्चाओं में हैं। जी दरअसल इन दिनों वह फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में दिखाई दे रहीं हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। वैसे इस फिल्म की रिलीज के बाद परिणीति चोपड़ा ने बताया है कि उनका दिल पहली बार किस एक्टर के लिए धड़का था।

एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ही वो इंसान थे, जिनके लिए उनका दिल पहली बार धड़का था।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वो आज तक डेट पर नहीं गई हैं। एक वेबसाइट के अनुसार, परिणीति चोपड़ा ने टॉक शो पर बात करते हुए यह खुलासे किये हैं। शो के दौरान उन्होंने कहा, 'उन्होंने 18 साल की उम्र में पहली बार किस की थी।' वहीं इसके बाद जब एक्ट्रेस से उनके पहली डेट के बारे में पूछा गया तो परिणीति चोपड़ा ने कहा, 'मैं आज तक किसी के साथ डेट पर नहीं गई हूँ। हम अक्सर अपने घर पर टीवी देखते हैं और खाना आर्डर करते हैं।' इसके अलावा परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश थे।

वैसे एक अन्य टॉक शो के दौरान परिणीति चोपड़ा ने कहा था वह उस समय को अपनी लाइफ से हटाना चाहती हैं, जब उनका वजन काफी ज्यादा था। उन्होंने कहा था, 'आज मुझे अपनी लाइफ और हेल्थ की इतनी अधिक परवाह है कि काश मैं उस चैप्टर को अपनी लाइफ से हटा पाती जब मेरा वजन काफी ज्यादा था।' काम के बारे में बात करें तो जल्द ही परिणीति चोपड़ा मशहूर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में दिखाई देने वाली हैं।

फिर डराने लगे कोरोना के आंकड़े, पिछले 24 घंटों में 100 से अधिक मौत

यहाँ खर्च करेंगी रुबीना बिग बॉस 14 से जीती हुई धनराशि, जानकर होगा गर्व

आज से प्रियंका गांधी का असम अभियान होगा शुरू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -