मंदी के कारण चली गई थी परिणीति चोपड़ा की नौकरी, फिर इस तरह बनी एक्ट्रेस
मंदी के कारण चली गई थी परिणीति चोपड़ा की नौकरी, फिर इस तरह बनी एक्ट्रेस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आज यानी 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था। परिणीति पढ़ाई में हमेशा से ही अव्वल रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिक्की बहल' से किया था। यह फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई। इसमें उनके साथ रणवीर सिंह तथा अनुष्का शर्मा लीड किरदार में थे। इसके पश्चात् परिणीति ने बतौर लीड एक्ट्रेस के रूप में फिल्म इश्कजादे में काम किया। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 

वही पढ़ाई में हमेशा आगे रहने वालीं परिणीति ने 12वीं कक्षा में देशभर में टॉप किया था। इसके लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया। परिणीति ने बिजनेस, फाइनेंस तथा इकोनॉमिक्स में डिग्री भी प्राप्त की है। पढ़ाई एवं अभिनय के अतिरिक्त वह गायिकी का भी शौक रखती हैं। वह एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परिणीति ने अब तक बॉलीवुड में 2 सांग ‘माना की हम यार नहीं’ तथा ‘तेरी मिट्टी’ का फ़ीमेल वर्जन गाया है।

बता दे कि परिणीति चोपड़ा विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की नौकरी करती थीं। मगर 2009 में आई आर्थिक मंदी की वजह से उनकी नौकरी चली गई। उसके पश्चात् वह भारत लौट आईं। परिणीति ने एक प्रोग्राम के समय बताया था कि कई सारी डिग्रियां होने के पश्चात् भी उन्हें कोई नौकरी देने के लिए तैयार नहीं था। इसके पश्चात् वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा के किसी काम के लिए स्टूडियो गई हुई थीं। वहां उन्हें नौकरी नहीं मिली मगर 2 हजार रुपए महीने पर इंटर्नशिप मिल गई। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण उन्होंने यह काम करने का निर्णय लिया।

बेटे आर्यन से मिलने के बाद शाहरुख़ ने जोड़े फैंस के हाथ, वीडियो वायरल

बेटे की हालत देख जोर-जोर से रोये शाहरुख़ खान, आर्यन बोले 'I AM SORRY पापा'

शेरनी और उधम सिंह को मिलेगा ऑस्कर! ऑस्कर 2022 के लिए हुईं शॉर्टलिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -