7 साल के बेटे को मारने के बाद की आत्महत्या
7 साल के बेटे को मारने के बाद की आत्महत्या
Share:

मुरैना : जिले के धर्मगढ़ में एक दिलदहला देने वाला वाकया हो गया। दरअसल एक दंपति ने पहले तो अपने 7 वर्ष के पुत्र को मौत दे दी इसके बाद स्वयं भी फांसी के फंदे पर लटक गए। परिवार के सदस्यों द्वारा की गई आत्महत्या के पीछे पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को कारण माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अम्बाह के अनुविभागीय अधिकारी किशोर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरन सिंह कुशवाह 27 वर्ष निवासी धर्मगढ़ का अपने ही पिता से संपत्ति के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था।

दरअसल पूरन संपत्ति के कुछ भाग को बेचकर धंधा करना चाहता था, मगर उसका पिता उसे ऐसा नहीं करने दे रहा था। जब उसके परिजन बाहर चले गए तो पूरन ने अपनी पत्नी सीमा के साथ आत्महत्या कर ली। इसके पहले उसने अपने पुत्र अंशुल को फांसी पर लटका दिया अंशुल ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।

जब उसके परिजन घर पहुंचे तो तीनों को फांसी पर लटका हुआ देखकर गमगीन हो उठे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -