Para World Cup1 में अवनि लेखरा ने अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Para World Cup1 में अवनि लेखरा ने अपने नाम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share:

टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने मंगलवार (7 जून) को फ्रांस के चेटौरौक्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। अवनि ने 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ गोल्ड अपने नाम कर लिया है। 20 साल के निशानेबाज ने 249.6 के अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालिंपिक में अपना स्थान भी पक्का कर चुकी है।

पोलैंड की एमिलिया बाबस्का ने कुल 247.6 अंक के साथ रजत पदक भी जीत लिया था। वहीं, स्वीडन की अन्ना नॉर्मन ने 225.6 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम करके देश का नाम रोशन कर दिया। अवनि टूर्नामेंट से तीन दिन पहले इसमें भाग लेने से चूकने वाली थीं। उनके कोच और एस्कॉर्ट को वीजा से वंचित किया जा चुका था। हालांकि, भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद इस मुद्दे को सुलझा दिया था।

अवनि ने स्वर्ण जीतने के बाद ट्वीट किया, ''चेटौरौक्स 2022 में विश्व रिकॉर्ड स्कोर और भारत के पहले पेरिस 2024 कोटा के साथ R2 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 इवेंट में स्वर्ण जीतने पर काफी खुश हूं। पैरालिंपिक के बाद यह मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था। मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।''

बीते वर्ष अगस्त में लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में SH1 श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक भी अपने नाम कर लिया था। इससे वह पैरालिंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन चुकी है।

नॉर्वे शतरंज में ममेद्यारोव को हराकर कार्लसन ने हासिल की बढ़त

अर्जेन्टीना की ओर से पहली बार मेस्सी ने दागे इतने गोल

भारत में पहली बार लॉन्च हुई एयर स्पोर्ट्स पॉलिसी, जानिए कौन-से गेम है शामिल?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -