श्रद्धा की शादी को लेकर पापा शक्ति कपूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिर्फ रोहन श्रेष्ठ ही क्यों?
श्रद्धा की शादी को लेकर पापा शक्ति कपूर ने दिया बड़ा बयान, कहा- सिर्फ रोहन श्रेष्ठ ही क्यों?
Share:

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन एवं नताशा की शादी की जानकारियों के पश्चात् ऐसी अटकलें लग रही हैं कि शीघ्र ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अपने फ्रेंड एवं ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ शादी रचा लेंगी। इन खबरों को बल तब और मिला जब स्वयं वरुण धवन ने ऐसा संकेत दिया। दरअसल, रोहन ने वरुण एवं नताशा की शादी की शुभकामनाएं दी। इसी पर वरुण ने लिखा है कि उन्हें आशा है कि रोहन भी अब विवाह के लिए तैयार हैं।

वही बेटी के विवाह को लेकर श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर ने मीडिया से बातचीत की है। शक्ति कपूर ने कहा है कि वो हर कदम पर बेटी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, ''केवल शादी ही नहीं मैं बेटी के हर कदम पर उसके साथ हूं। बस रोहन श्रेष्ठ ही क्यों? वो जिसके साथ भी सेटल होना चाहती है मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं है।'' शक्ति कपूर ने कहा, ''रोहन बेहद अच्छा लड़का है। वो हमारे घर आता है मगर वो हमारे घर बचपन से ही आता है। श्रद्धा ने मुझे कभी कहा नहीं कि वो रोहन से विवाह करना चाहती है। वो दोनों मेरे लिए बचपन के फ्रेंड ही हैं। मुझे नहीं पता कि दोनों एक दूसरे को लेकर कितने सीरियस हैं।''

रोहन के बारे में चर्चा करते हुए शक्ति कपूर ने कहा, ''रोहन के फादर को मैं तब से जानता हूं जब वो फोटोग्राफर नहीं बने थे। हम दोनों एक दूसरे के साथ खाते पीते भी थे। मैंने उनके साथ कई फोटोशूट भी कराए हैं। वो मेरे अच्छे मित्र हैं।'' बाद में शक्ति कपूर ने ये स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल तो श्रद्धा कपूर विवाह नहीं करने वाली हैं। उन्होंने कहा, ''श्रद्धा अपने करियर में इतना अच्छा कर रही है। वो अभी रणबीर कपूर के साथ मूवी करने जा रही है। श्रद्धा को जब विवाह करना होगा वो अपना पार्टनर स्वयं ही चुनेगी।''

वरुण धवन के बाद शादी के बंधन में बंधी यह मशहूर सिंगर

पश्चिम बंगाल के चुनावी अभियान के लिए बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने किया चार गानों का लॉन्च

किंग खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, होगा जबरदस्त धमाका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -