पानीपत: वूलटैक्स कंपनी की फैक्ट्री में आग लगने से मचा हाहाकार
पानीपत: वूलटैक्स कंपनी की फैक्ट्री में आग लगने से मचा हाहाकार
Share:

पानीपत : पानीपत शहर की देशराज कॉलोनी में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों एक फैक्टरी में आग लगने से हाहाकार मच गया। आग को देख पड़ोसियों ने फैक्टरी मालिक को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मालिक घटनास्थल पर पहुंचा और दमकल की इस बारें में जानकारी दी है। दमकल की गाड़िया घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है और आसपास के एरिया को खाली करवाया जा रहा है।

वहीं दूसरी और फायर ब्रिगेड को भी गली संकरी होने की वजह से घटनास्थल पर पहुंचने में बड़ी मुश्किल आने लगी थी। दूसरी फैक्टरी की छतों पर चढ़कर फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने का कोशिश की। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। और इस आग में कोई भी जानी नुकसान होने की जानकारी नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक देशराज कॉलोनी में कृष्णा वूलटैक्स नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में मंगलवार सुबह अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग चुकी थी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। फैक्टरी में दरिया और कंबल बनाने का काम होता था। ग़नीमत रही कि जिस समय आग लगी, फैक्टरी में कोई भी मजदूर काम पर नहीं था।

'फ़ोन ही नहीं फाइलें भी नष्ट की, विदेश भाग सकते हैं मनीष सिसोदिया..', शराब घोटाले में बोली CBI

हड़ताल पर बैठे रह गए डॉक्टर्स, गहलोत सरकार ने पारित कर दिया ‘राइट टू हेल्थ बिल’

भगोड़े इस्लामी उपदेशक ज़ाकिर नाइक पर शिकंजा ! ओमान से गिरफ्तार कर लाया जा सकता है भारत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -